पारुल अग्रवाल मित्तल का उपन्यास ‘ कहानी एक रात की ‘- भाग -5

कहानी एक रात की
भाग पांच
हाँ मोहिनी, क्यों? तुम ऐसे क्यों चौके?
राजवीर बिना जवाब दिए वाशरूम चला गया। अन्दर से शावर से पानी की आवाज़ आ रही थी….. यही कोई दस मिनट बाद वो बाहर आया। गीले बालो में वो बहुत हैंडसम लग रहा था…. वाइट लोवर वाइटलिनन टीशर्ट उस पर खूब जँच रही थी…. गीले बालो में उसकी उँगलियाँ किसी उबड़ खबड़ रास्ते पर चलती हुई गाड़ी की तरह थी… कभी दाए कभी बाए….तो कभी सीधी… उसे देखकर मोहिनी के चेहरे पर मुस्कान आ गई थी।
” सुनिए मिस्टर, आपसे ही कह रही हूं….. सुनिए…. अरे आप बहरे है क्या? मोहिनी ने कहा।
” क्यों सुनुँ…. कहकर राजवीर अपना बैग खोलने लगा।
” अरे…. आप तो निहायत ही बददिमाग़ इंसान है, इतने प्यार से पुकार रहे थे, ठीक से जवाब दे देते…. मोहिनी ने तुनकते हुए कहा।
राजवीर ने कोई जवाब नहीं दिया। उसने अपने बैग से एक किताब निकाली, कोई उपन्यास जैसा था…. थोड़ा ध्यान से देखा तो उपन्यास ही था…. ब्लैक एंड वाइट कवर पेज सुन्दर लग रहा था। नाम था “कि तुम मेरे क्या हो?राजवीर अब कमरे में पड़ी कुर्सी पर आराम से बैठ गया था। दरवाजे पर स्टॉपर लगा दिया था जिसके कारण दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था।मोहिनी बेड पर बैठी थी।तकिया उसने अपनी गोद में रखा था।
” कितनी देर से पहले पेज पर ही अटके हो…. पढ़ रहे हो या नाटक कर रहे हो…लगते तो पढ़े लिखें से हो…. तुम बोलते नहीं हो क्या? तुम डरते हो क्या? ओ… हेलो…. मिस्टर भेलपुरी…
” विल यू शट योर माउथ….. कहकर राजवीर फिर अपने उपन्यास में खो गया।
” सुनो…. नाम तो बता दो, ऐसे कैसे बात करूँ? मोहिनी ने पलंग से सरकतें हुए कहा।
राजवीर ने तिरछी निगाह से उसे देखा और फिर उपन्यास पढ़ने लगा।
” देखो तुम मेरे क्या हो तभी तो पूछूंगी जब तुम कुछ बोलोगे….. बताओ ना क्या नाम है तुम्हारा…. मोहिनी ने पूछा।
“तुम्हे क्यों जानना है? तुम बेवकूफ हो क्या? तुम्हे समझ नहीं आता मुझे तुमसे बात करने में दिलचस्पी नहीं…. अरे नहीं बताना नाम, काम, पता कुछ नहीं बताना। अब मुँह बंद रखो,…. राजवीर ने गुस्से में कहा।
” लेकिन मुझे जानना है, कम से कम नाम तो बता दो भिंडी के पापा….
” मेरी बेटी का नाम भिंडी नहीं…
“फिर क्या है?
“उसका नाम….. तुम्हे क्यों बताऊँ….. तुम चुप रहो, और मुझे पढ़ने दो, वरना या तो तुम रूम से बाहर जाओगी या मै….. राजवीर ने गुस्से में कहा।
“लेकिन…
” बेशर्मी की भी हद है, माँ बाप ने तमीज़ नहीं सिखाई…. तुम रुको मै ही जाता हूं….. कहकर राजवीर कमरे से बाहर जाने के लिए उठा।
” रुकिए….. अब मै कुछ नहीं कहूँगी…. आप चाहे तो बेड पर रेस्ट कर सकते है, मै कुर्सी पर बैठ जाउंगी… पहली बार मोहिनी ने सीरियस होते हुए कहा।
” नहीं आप बैठिये…. मै वहां ठीक हूं…. कहकर राजवीर कुर्सी पर बैठ गया।
मोहिनी अब बिल्कुल चुप थी। अपनी ऊँगली में पहनी अंगूठी को आगे पीछे कर रही थी। उसकी अंगूठी का नग शायद असली हीरा था… चमक रहा था।उसके लम्बे घुँघराले बाल बार बार उसके होंठो को छू कर जा रहे थे।जिससे वो इरिटेट हो रही थी।मोहिनी का इतना शांत होना राजवीर को अटपटा लगा…. उसने दो बार मोहिनी पर नजर डाली…. वो वैसे ही चुप चाप बिस्तर पर बैठी थी…. और छत की ओर देख रही थी…. राजवीर को ग्लानि हुई…. इस तरह नहीं डांटना चाहिए था। लेकिन अब क्या बात करें वो…. क्या कहे? इतना गुस्सा करना राजवीर के स्वाभाब में नहीं था लेकिन अब वो ऐसा करने लगा था। वो खुद भी समझता था, पर ये समस्या उसकी बढ़ती जा रही थी….. घड़ी की टिक टिक का शोर घंटे की ध्वनि में बदल चुका था। दस बज चुके थे।नाम ही तो पूछ रही थी वो…. और मैंने भी तो पूछा था। राजवीर को समझ नहीं आ रहा था अब वो क्या कहकर बात करें। उसके माथे पर पसीने की बूंदे उभर आई थी। जिन्हे उसने रुमाल से पोछ दिया था। सामने बैठी मोहिनी, अब भी खिड़की की ओर देख रही थी, वो जानती थी कि राजवीर उससे बात जरूर करेगा…. लेकिन कब……
“मोहिनी आखिर राजवीर से बात क्यों करना चाहती थी?
“राजवीर के गुस्से की वजह क्या थी?
क्या राजवीर मोहिनी नाम से परिचित था?
क्या राजवीर की कोई बेटी थी? और यदि थी तो कहाँ है अब वो?
जानने के लिए पढ़िए अगला भाग
पारुल अग्रवाल मित्तल
Agarwalmittalparul@gmail.com

WhatsApp Image 2026-05-29 at 19.02.32 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment