अजय कुमार का उपन्यास – ‘बात एक रात की’ – भाग -19

बात एक रात की
**************
भाग उन्नीस
************
सीनियर इन्सिपेक्टर माचवे की उलझन बहुत अजीब हो चुकी थी।बात तो वही निकली जैसा उन्होंने सोचा था,उस रेप कांड के लिए विजय घाट्गे ही जिम्मेदार था।अब तो एक प्रत्यक्षदर्शी गवाह भी मौजूद थी,पर इस सबके बावजूद अभी तक उनके हाथ ऐसा कुछ नहीं लगा था जो यह साबित कर दे कि वही रेप कांड ही वज़ह थाउस हत्याकांड के लिए।
इस बात को साबित करना अभी भी टेड़ी खीर बनी
हुई थी उनके लिए, हालांकि उनका तजुर्बा उनसे कह रहा था कि कुछ तो है जिसके बहुत नजदीक वो जा पहुंचे हैं , पर इस पहेली का एक मुश्किल हिस्सा अभी तक उनकी नजरों से दूर बना हुआ है,मगर क्या,यह बताना भी मुश्किल था उनके लिए वो क्या ढूंढ रहे हैं,पर कुछ था तो जरूर, महिमा से उन्हें एक उम्मीद दी थी,कुछ नया पता लगने की,पर उन्हें लगा कि बहुत सफाई से वह उन्हें टाल रही है,शायद उसे कुछ जरूर पता है मगर क्यों छुपा रही है वो यह। अपनी तरफ से एक बार और कोशिश की इन्सपेकटर माचवे ने, “ठीक कहा तुमने महिमा, तुम्हारी बात अपनी जगह पर ठीक है,आज मैं विजय घाट्गे
की हत्या की तफ्तीश के लिए ही निकला हुआ हूं,मगर इस
लिए नहीं कि वो एक नामचीन आदमी का बेटा है,मेरे लिए
हर अपराध सिर्फ एक अपराध है,फिर चाहे वो बड़े के साथ
घटा हो या छोटे के साथ,यह मुझे अच्छी तरह पता है कि यह विजय घाट्गे.कैसा आदमी था,और मुझे यह भी अंदाजा था
कि उसकी हत्या किसी पेशवर ने नहीं बल्कि एक ऐसे आदमी ने की है जो उसके हाथों हुई किसी ज्यादती का हिसाब बरा
बर करना चाहता है, इसीलिए इतने साल बाद यह केस फिर
से खुल पाया है, तुम्हारी बात से यह आज साबित भी हो गया
कि मेरा अंदाजा कितना सही था कि विजय घाट्गे ही जिम्मे
दार था तुम्हारी सहेली के रेप और हत्या के लिए,तो तुम्हारी
यह बात तो गलत है कि हम किसी बड़े आदमी के किए हुए अपराध की जड़ तक नहीं पहुंचते,पर क्या है , यह रसूख़दार आदमी कोई न कोई छेद ढूंढ ही लेता है ,कानून की किताब में,पर मुझे उम्मीद है कि अगर तुम्हें कुछ भी और पता है इस बारे में तो मुझे बता दो, वरना इतना तो तुम भी जानती होगी
कि जानबूझ कर किसी अपराध के किसी सुबूत को छुपाना
भी एक अपराध ही है….”
इन्सिपेक्टर माचवे को लगा था कि उसकी इस तकरीर
से महिमआ पर कुछ असर तो पड़ेगा ही ,वो जवाब में जरूर
कुछ ऐसा कहेगी जिससे कोई तो नया सूत्र मिलेगा उसकी
इस जांच में,पर महिमा अडिग थी अपने विश्वास में,वह इतना ही बोली..” इन्सिपेक्टर साहिब,आप सच में यदि सच्चाई और मजलूम के तरफदार हैं तब मैं दिल से बहुत सम्मान करती हूं आपका,मैंने आपके सामने विजय घाट्गे को तो अब पहिचान ही लिया है,आप यदि बाकी तीनों की तस्वीरें भी मेरे सामने लायेंगे तो मैं जरूर उनको पहिचान लूंगी,यह भी एक तरह से कानून और इन्साफ की सहायता ही है,इसके सिवा मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूं, आपको पता है उस दिन मैं कैसे बच गयी, मैं आपको बताती हूं क्योंकि मेरी सहेली मान्या मुझ से बहुत खूबसूरत थी और दिलेर भी ,वो उस दिन उन दरिन्दों के सामने सीना तान कर खड़ी हो गयी थी तो उन लोगों ने सारा गुस्सा उसी पर उतारा ,मैं उस सब में वहां से निकल भागी थी अपने कैम्प की तरफ, उसने हिम्मत दिखाई और परिणाम में इज्जत और जान दोनों से हाथ धोया,अब आपको शुभहा है
कि मैं कुछ छुपा रही हूं, जबकि जो भी मुझे इस मुआमले में मालूम था ,सब आपको बता दिया है पर मुझे लग रहा है कि बजाय मान्या के गुनहगारों को सजा दिलाने के ,आपकी दिल चस्पी उस गुनहगार के हत्यारे में ज्यादा है,तो आप ही बताएं कि हक और कानून का असल तरफदार कौन है ,और उसका मुजरिम कौन, सालों बीत गये, उस केस में आज तक कुछ भी नहीं हुआ है और अब जब कुदरत ने अपना काम करना शुरू किया है तो आप मुझ पर ही एक सवालिया निशान लगा रहे हैं…खैर ! जो भी मुझे.कहना था ,सो मैंने आपको बता दिया है,अब आगेआपकी मरजी….”
माचवे एक कान से महिमा की बातें सुन रहे थे और दूसरे कान से उसे वो सुनाई दे रहा थाजो उन बातों में अनकहा रह गया था, महिमा ने तो उन्हें कुछ नहीं बताया पर उसे वह सूत्र मिल गया,जो इन सारी बातों को आपस में जोड़ रहा था, उसे यह पता लग गया था कि महिमा की इन बातों से,कि उसे
मालूम था कि कौन है जो मान्या का बदला ले रहा है ,कोई
ऐसा जिसे सिर्फ वही जानती है , मान्या के बाबा ने कहा था
कि यह दोनो सहेलियां पता नहीं क्या बातें करती रहती हैं आपस में,इन दोनो की बातें कभी खत्म ही नहीं होती,जरूर
वह शख्स मान्या का ब्वायफ्रैंड रहा होगा,जिसके बारे में सिर्फ
महिमा ही जानती थी..और उसे सख्त हमदर्दी होगी अब उस से,एक तो सहेली की नृशंस मौत और अब विजय घाट्गे का खात्मा..उसे तो बहुत सुकून मिल रहा होगा घाट्गे की मौत से, वो उन्हें कभी भी नहीं बताने वाली,इसके लिए अब उन्हें कोई दूसरी ही तकरीब लगानी होगी।
“ठीक है महिमा,मैं समझ गया,तुमने जो भी कोपरेट किया,हमें यह जानकारी दी ,उसके लिए तुम्हारा बहुत बहुत धन्यवाद, अपना ख्याल रखो, अभी के लिए मैं चलता हूं,मगर एक बात और कहनी है मुझे..यह कार्ड है मेरा…ऑफिशियल कार्ड ,आपको कुछ और याद आ जाए तो मुझे फोन करना,
गुड डे…।”
महिमा ने भी प्रत्युत्तर में अपने हाथ जोड़ दिए,और माचवे जी जब चले गये तो राहत की एक गहरी और लंबी
सांस ली, हेमन्त के बारे में वो कुछ भी कैसे बता सकती थी, मान्यता और हेमन्त की प्रेम कहानी का एक एक पृष्ठ उसने अपनी सहेली के जुबानी सुना था,एकदूसरे को कितना चाहते थे दोनो,एन.सी.सी की एक प्रान्तीय जम्बूरी के दौरान एक
कैंप फायर से शुरू हुई मुलाकात उसी की आंखों के सामने
ही परवान चढ़ कर मुहब्बत की मुकम्मल दास्तान बनी थी, दोनो जैसे एक दूसरे के लिए ही बने थे,एक बार पढ़ाई पूरी
हो जाए,कैरियर का कोई रास्ता निकल आए तो वो अपने
घर वालों को अपने विश्वास में भी ले लेंगे..यही तय किया था उन दोनो ने,पर एक क्रूर हादसे ने सब कुछ बिखेर दिया था।
माचवे जी कह रहे थे कि किसी अपराध का कोई सुबूत छुपाना भी एक अपराध ही है,हां किया है उसने यह अपराध,उसी ने फोन करके बताया था हेमन्त को एक दिन
कि विजय घाट्गे था,मान्या का दोषी पहचान लिया था उसने एक अख़बार में उसका फोटो देख कर, हेमन्त ने उसे अब जहन्नुम रसीद कर दिया है, तो सौ बार स्वीकार है उसे यह
अपराध,अगर ईश्वर की दृष्टि में भी यह एक अपराध है तो।
**********************************************
(शेष आगे…)

अजय कुमार

 

 

 

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment