अजय कुमार का उपन्यास ‘बात एक रात की’ भाग-26

बात एक रात की
***************
भाग छब्बीस
************
महिमा का पति शैलेन्द्र, पुणे के कोरेगांव पार्क में एक सॉफ्टवेयर कंपनी फोर्थ इरा में काम करता था,सीनियर इन्सिपेक्टर माचवे उससे उसके ऑफिस में ही जाकर मिले, शैलेन्द्र देखते ही उन्हें बिल्कुल जैन्युईन इंसान लगा ,महिमा
जैसी लड़की के लिए एकदम उपयुक्त। इतने कड़वे हादसे से गुजरने के बाद महिमा को शायद बिल्कुल ऐसे ही एक पति
की जरूरत थी।
शैलेन्द्र को देखते ही मन ही मन माचवे को एक अजीब
सी संतुष्टि मिली,दो बहुत अभिन्न सहेलियां पर दोनों सहेलियों का कितना अलग नसीब निकला था। एक सहेली तो मौत के मुंह में चली गयी पर दूसरी को अंत में एक सुखी संसार मिल
ही गया।
शैलेन्द्र के ऑफिस में पहुंचते ही माचवे ने बिल्कुल पुलिसिए लहजे में बात शुरू की थी… मैं , माचवे , महिमा ने शायद कभी किया होगा आपसे मेरा जिक्र ,सीनियर इन्सि पेक्टर, सी. आई. डी. क्राइम ब्रांच ,मुम्बई..”
मन ही मन हालांकि उन्हें इस तरह बात करते हुए बहुत ही बुरा लग रहा था, कितना बेरहम रोल को निभाने के लिए
वो आज यहां आए थे..”जीहां ,महिमा ने मुझे बताया था, आप
विजय घाट्गे मर्डर की इन्क्वायरी के सिलसिले में छानबीन में लगे हुए हैं,बताया था महिमा ने, सारी डिटेल्स दी थी उसने
मुझे, आप कहिए मैं आपकी कैसे मदद कर सकता हूं…”
सुन कर माचवे को एक झटका सा लगा था, एक तीव्र
झटका, मतलब महिमा ने अपने पति से कुछ भी नहीं छुपाया था, सब कुछ बराबर बताया था, मतलब शैलेन्द्र और महिमा
के बीच तो पहले से ही एक परफैक्ट बॉन्डिंग मौजूद है , ऐसे
में मुश्किल टॉस्क है उनका, महिमा के पति को अपने हिसाब
से मोल्ड करना होगा, माचवे ने वही कोशिश शुरू की..
“मदद, बिल्कुल नहीं, मुझे मदद आपसे नहीं चाहिए बल्कि मैं तो यहां खुद आपकी और महिमा जी की मदद करने
आया हूं,आपको बहुत कुछ बताना और बहुत कुछ समझाना
है,मैं जानता हूं आप सब अच्छे लोग हैं ,जिन्हें हम लॉ एबाइ
डिंग सिटिजन्स कहते हैं,कानून को मानने वाल लोग,पर क्या
है न शैलेन्द्र जी, दुनिया में सब लोग ऐसे नहीं होते हैं न, कुछ लोग होते हैं जिन्हें कानून कायदे की कोई परवाह नहीं होती, महिमा जी को भी मैंने यही समझाया था मैंने, और आपको
भी आज मैं यही बताने आया हूं, मैंने जो भी वायदा किया था महिमा जी से उसे पूरा किया है , आज बचे हुए वो तीनों गुनह गार मेरी गिरफ्त में हैं पर चूंकि यह एक हाई प्रोफाइल केस
है, पॉलिटिशियन्स इन्वॉल्व हैं इसमें तो मैं अगली कोई भी कार्यवाही करने से पहले कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहता
हूं, जिसने विजय को मारा है ,जाहिर है बाकी तीनों के पीछे
भी होगा वो, तो मैं यह चाहता हूं कि आप भी किसी तरह की रिस्क न लें, न उन गुनहगारों की तरफ से और न उस हत्यारे
की तरफ से, क्योंकि जैसे ही मैं इस केस में आगे बढूंगा, वैसे
ही महिमा जी का नाम  पिक्चर में आ जायेगा तो जाहिर है उनके लिए काफी रिस्क बढ़ जायेगा,तो मैं चाहता हूं कि जैसे आप हैं वैसे ही बने रहें , मतलब लॉ अबाइडिंग सिटीजन्स, आप कानून का साथ दें , वो आप का साथ देगा,जो भी पता
है महिमाजी को,उसे हम सबके सामने आने दीजिए जिस से मुझे इस केस को सॉल्व करने में और देरी न हो, वरना यह सिच्युएशन और भी कॉम्पिलिकेट होती जायेगी…और आप
यह अच्छे से समझ सकते हैं…”
” पर आप यह कैसे कह सकते हैं सर,महिमा ने तो
पूरी मदद की है , सब कुछ बताया है आपको, शिनाख्त भी
की है उन बचे तीन लोगों की अब आप और क्या चाहते हैं.. “
” आप जानते हैं ,मैं क्या चाहता हूं,हम पोलिस वालों
के पास सूंघने की एक अद्भुत शक्ति होती है , मुझे पता है कि कुछ न कुछ क्लू जरूर है महिमा जी के पास , मगर वो शायद इमोशनल हैं उस हत्यारे को ले कर,खैर ! मुझे जो भी कहना
था मैं कह चुका, मेरा ख्याल था कि शायद आप उन्हें कन्विंस कर सके ,अब और दबाब नहीं डालूंगा,पर आप ख्याल रखिए अपना भी और महिमा जी का भी,वैसे मैं पूरी कोशिश करूंगा कि यह केस जब तक फाइनल स्टेज तक न पहुंचे मैं महिमा
जी को पूरी तरह से बैक ग्राउन्ड में रखूंगा…एक बार मैं जब
उन तीनों को गिरफ्तार कर लूं ,अब तभी कॉल करूंगा उन्हें , फिलहाल मैं चलता हूं, कोई दिक्कत हो या आपको कुछ भी बताने का मन हो…तो जरूर मुझे कॉल कीजिएगा ,यह मेरा कार्ड है..अब मैं चलता हूं…”
माचवे को वहां से वापस जाते हुए ,इस बात का अहसास था कि वो शैलेन्द्र के सहज साधारण मस्तिष्क में
एक शक और भय का पौधे को रोप आये हैं।महिमा ने तो
उस त्रासदी को स्वयं भोगा था ,उसके ऊपर माचवे की किसी भी तरकीब ने असर नहीं किया था,पर माचवे को यह पता
था, शैलेन्द्र को बहुत फिक्र होगी अपनी पत्नी की, वो जरूर उसे विवश कर सकता है,अपनी जिद छोड़ कर पोलिस के
साथ कोपरेट करने को, उन्हें बस उस पल का इंतजार करना था ,जिस पल महिमा उन्हें सब बताने को तैयार हो जाए।
माचवे का अनुमान गलत नहीं था, जो कीड़ा उन्होंने शैलेन्द्र के दिमाग में डाला था, दिन समाप्त होते होते ही बुरी तरह बेचैन कर डाला था शैलेन्द्र को उस कीड़े ने,अभी सिर्फ
दो ढ़ाई साल ही हुए थे महिमा से शैलेन्द्र की शादी हुए,और
इस दौरान महिमा ने जिस तरह से घर को और उसकी मां
को संभाला था , वो बहुत पसन्द करने लगा था वो महिमा को,हालांकि शादी से पहले उसे महिमा के रूरल बैक ग्राउन्ड
से थोड़ी दिक्कत थी, पर जब अपनी मां.के कहने से उसने महिमा को देखा तो उस को कोई भी गिला नहीं रहा,महिमा
के मां बाप ने उन्हें उस रेप कांड की सारी जानकारी भी शादी के पहले ही दे दी थी जिससे बाद के लिए कुछ भी कहना सुनना बाकी न रहे,पर अब इस इन्सिपेक्टर माचवे के अचा
नक ऑफिस आने के बाद महिमा का मुश्किल से बंधाया हुआ धीरज जैसे धुआं हो गया था..और वो महिमा की फितरत को भी अच्छे से जानता था, उस मुआमले को ले कर वह कितनी सेंसेटिव थी ,यह बात वो अच्छे.से जानता था, उसने आज
तक भी उसे भी कुछ नहीं बताया था, सिवाय इस बात के कि विजय घाट्गे के अलावा बाकी तीन अभियुक्तों को पहचाना
जा चुका है,और जब भी जरूरत पड़ी तो वह उनके ख़िलाफ़ बयान भी जरूर देगी, और यह भी कि उसे बिल्कुल विश्वास नहीं है कि बाकी के तीन मुजरिम सच में पकड़े ही जायेंगे ,हो सकता है पुलिस इन्सिपेक्टर माचवे भी कोई अलग खेल ही खेल रहा हो।
******************************************
(शेष आगे…)

अजय कुमार

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment