अजय कुमार का उपन्यास ‘बात एक रात की’ भाग-29

बात एक रात की
*****************
भाग उनतीस
**************

हेमन्त ने तब विस्तार से उसे विजय घाट्गे के झूठे फॉरेस्ट केस के बारे में बताया और साथ यह भी बताया कि कैसे पोलिस महिमा को बाकी तीनो रेपिस्टों को पकड़ने का लालच दे कर उसका नाम पता जानना चाहती है.. “मतलब आपको पोलिस के हर मूवमैंट का पता चल रहा है…”
” यही समझ लीजिए… अपने नहीं किसी दूसरे फोन
से ,सब बताया है महिमा ने मुझे, पर वह कह रही थी कि अब मुश्किल होगा उसके लिए भी मुझसे बातें करते करना..सीनि
यर इन्सिपेक्टर माचवे कड़ी नजर रख रहा है उस पर, शायद
फोन टैप भी कर रहा हो, एक दिन पहले ही वो उसके पति से भी मिला था,उसके ऑफिस जाकर,महिमा की जान को बहुत
खतरा है ,ऐसा डर डाल रहा था उसके पति के दिमाग में…”
“और आपको डर नहीं लग रहा यह सब जान कर
कि पोलिस किसी भी वक्त पहुंच सकती है आप तक…”
“नहीं , नहीं लग रहा है डर , सोचता हूं अगर मैंने कुछ गलत किया है , तो मुझे भी सजा मिलेगी, पर मैं यह अच्छे से जानता हूं कि मैं अगर उस विजय घाट्गे का काम तमाम नहीं करता तो वो एक दिन जरूर चुनाव जीत जाता और शायद
एक दिन मंत्री भी बन जाता,अपने बाप की तरह और जब यह सोचता हूं तब मुझे लगता है कि मैंने जो कुछ भी किया, ठीक ही किया….”
इधर मनोज पंवार के ऑफिस में प्राइवेट डिटेक्टिव अनिल पांडे खड़ा था, अपनी रिपोर्ट के साथ…”मैंने पता कर लिया है,पंवार जी…इन्सिपेक्टर माचवे खोजबीन के नाम पर आजकल क्या कर रहे हैं, मैं एकदम पक्की रिपोर्ट लाया हूं , आपके लिए…”
.          प्राइवेट डिटेक्टिव , अनिल पांडे, का लोअर परेल में ऑफिस था , अपने काम में बहुत ही कुशल था यह प्राइवेट डिटेक्टिव और उसके काम का दायरा था,अपने क्लाइंट्स के लिए यह पता करना कि कब ,कौन, कहां ,क्या कर रहा हैउस
के क्लाइन्ट्स अक्सर पति,पत्नी, लेनदार, बिजनिस राइवल्स, ब्लैकमेल के शिकार लोग और नेता वगैरह होते थे,जहां पर
भी हत्या , चोरी चकारी या गैंग वार जैसे मुआमले होते थे,उन मुआमलों में वह हाथ नहीं डालता था,इस मुआमले को भी उस ने नारायण घाट्गे के कहने से ही हाथ में लिया था, जब मनोज पंवार ने कहा तो साफ मना कर दिया था उसने।
” ठीक है ,बताओ क्या पता किया है,क्या खोजबीन कर रहे हैं माचवे…”
“कोई महिमा है, शिवाजी नगर पुणे में रहती है , शादीशुदा है ,उसका पति कोरेगांव में एक सॉफ्टवेयर कंपनी
में काम करता है, शैलेन्द्र नाम है उसका,उन्हीं लोगों के घर
और ऑफिस में गये हैं इन्सिपेक्टर माचवे ,क्यूं ,और क्या पता करने,यह तो पता नहीं.चला अभी ,इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं मिली है हमें, इस रिपोर्ट में शैलेन्द्र के घर और ऑफिस का पूरा पता है और फोटोज भी हैं..आगे कुछ और पता लगेगा तो फिर आऊंगा रिपोर्ट करने….ठीक है न….”
” ठीक है,और कुछ चाहिए होगा पता कराना, तो बताऊंगा तुम्हें…फिलहाल के लिए माचवे पर ही नज़र रखो और इस तरह कि उन्हें पता न लगे..”
” इस बात का पूरा ख्याल रखा है, एकदम ट्रेन्ड आदमी भेज रहा हूं,और वो भी हर बार बदल बदल कर, जिसे उन्हें कोई शक न हो…मुझे पता है माचवे खुद कितने तेज ऑफि
सर हैं…ठीक है..मैं चलता हूं..कोई बात है तो फोन करिए..”
अनिल पांडे तो एक रिपोर्ट देकर वहां से चला गया, पर मनोज पंवार को अंदाजा हो गया था कि यह महिमा कौन है, पक्का यह वही लड़की है जो उस दिन बच कर भाग गयी थी और यह समझते भी उसे देर नहीं लगी कि माचवे वहां क्यूं
गये होगें जरूर पहचान करायी होगी माचवे ने उससे बाकी
तीन लड़कों की,मतलब वो हमारे इर्द गिर्द एक जाल कसा
जा रहा है, एक पूरा पक्का केस तैयार कर रहा है माचवे , जिससे कि.वो यह साबित कर सके कि उस रेपकांड के जिम्मे दार असल में कौन लोग थे,और किस तरह उस वक्त नारायण घाट्गे ने अपने प्रभा मन्डल का इस्तेमाल कर के अपराधियों
को फॉरेस्ट वालों के एक झूठे केस के जरिए बचाया था,और उसी का परिणाम है कि आज विजय की हत्या हुई है,क्यूंकि कानूनी तौर पर तो न्याय मिलने की कोई उम्मीद ही नहीं थी इससे पोलिस वालों की हत्यारे को अभी तक न ढूंढ पाने की घोर नाकामी भी छुप जायेगी और लोगों में यह बात भी फैल जायेगी कि विजय जैसे आदमी की तो हत्या होजाना ही ठीक था, इलैक्शन आने वाले हैं तो अपोजिशन को नीचे गिराने का इससे बढ़िया मौका कहां मिलेगा, और कहीं यह और न हो
कि अब पोलिस बाकी के तीनों को भी महिमा की गवाही के जरिए धर लिया जाए बिल्कुल हो सकता है यह,यह सोचते
ही मनोज पंवार के तो पसीने छूट गये, उसने जितना सोचा उतना ही उसे अपना अनुमान सटीक लगा,यही बात है और यही है प्लान उस इन्सि पेक्टर का,मन आया कि वो नारायण घाट्गे को तुरंत फोन करे और बताए कि जो ख़बर यहअनिल पान्डे लाया है उसके क्या मायने है,पर उन्होंने तो उसे.बार बार.फोन करने के लिए मना कर रखा है,एक बार फिर उसे उनसे घर जा कर ही मिलना होगा।
नारायण घाट्गे भी बहुत परेशान हो गये थे, इस सारी तफसील से..एक बार उस लड़की ने सब सामने आ कर कह दिया तो सचमुच बहुत दिक्कत हो जायेगी..और हत्यारे ने भी अगर कुबूल कर ली,विजय को मारने की वज़ह, तो एकदम वाटर टाइट केस होजायेगा तैयार ,उनके खिलाफ,और बचाव
में कुछ कहने को भी नहीं रहेगा,मनोज पंवार , नारायण घाट्गे की स्टडी में उनके सामने.बैठा उनकी सोच में डूबी मुद्रा को
देख कर,खुद को बहुत परेशान सा महसूस कर रहा था।
“क्या सोच रहे हैं अंकल , कुछ तो कहिए, हमें क्या करना चाहिए अब,जो कुछ भी करना है , बस फौरन करना है,पता नहीं माचवे कब बम फोड़ दे,मेरी तो समझ में यह नहीं आ रहा है, जब सब कुछ  पता चल ही गया है माचवे को तो वो किस बात का इंतजार कर रहा है….”
“उसे शायद अभी तक हत्यारे कोई भी क्लू नहीं मिला है.. उसके मिलते ही वो चालू हो जायेगा पर ठीक है तुम्हारा डर..हमारे लिए तो यह बहुत ही बुरी ख़बर है,हमारे लिए बहुत जरूरी है महिमा की चुप्पी…हर कीमत पर यह होना चाहिए
मैं तुम्हारे ऊपर छोड़ता हूं यह काम,और हां ,उस डिटेक्टिव से ख़बर लेते रहना…एक बात और , अब तुम यहां मेरे घर पर बिल्कुल न आना..जब भी जरूरी होगा मैं ही लेता रहूंगा इस मुआमले की खोज ख़बर,पर महिमा को अपनी तरह से निपटा देना, ठीक है न “
“आपने ग्रीन सिग्नल दे दिया ,तो समझिए हो गया…” यह कह कर और एक कुटिल सी हंसी हंस कर मनोज पंवार वहां से चला गया।
*****************
(शेष आगे…)

अजय कुमार

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment