बात एक रात की
**************
भाग तीस
*************
महिमा की बातों को जब उसकी सास मंगला बहुत
ही ध्यान से सुन रही थी ,तब शैलेन्द्र परेशान था कि पता नहीं उसकी बातों को सुन कर किस तरह से रियेक्ट करेगी उसकी मां, पर उसे बहुत आश्चर्य हुआ यह देख कर कि उसकी मां बजाय उत्तेजित होने के, महिमा समीप पहुंच कर उसके सिर पर बड़े स्नेह से हाथ फेरने लगी थी….
“मैं जानती हूं कि तुझेकैसा लगता होगा जब भी इस मुआमले को ले कर कुछ न कुछ जिक्र आता होगा पर मुझे
यह लग रहा है कि तू जोश में आ कर पूरी बात को समझ
नहीं पा रही है, अगर यह सच है कि तूने उन तीनों दोषियों की शिनाख्त करली है तो मुझे लगता है इसका बात का पता उन तीनों या उनसे जुड़े हुए किसी आदमी को हरगिज नहीं लगना चाहिए वरना सचमुच यह बात तेरी सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा भी बन सकती है और तुझे यह बात भी हरगिज नहीं भूलनी चाहिए कि वो लोग ऐसे में कुछ भी कर सकते हैं…”
“हां,मां मेरे मन में भी यह बात है पर मुझे पुलिस पर विश्वास बिल्कुल नहीं है,क्योंकि वो वक्त आने पर पलट सकते हैं,लेकिन इस बात को ले कर एक तरकीब जरूर सूझी है मुझे जिससे उन तीनों का और साथ में इन पोलिसवालों का भी यह रोज का तमाशा खत्म हो सकता है…. “
“और क्या है वह तरकीब…” इस बार यह बात थोड़ा उत्तेजित हो कर महिमा के पति शैलेन्द्र ने पूछी थी…” अब तुम क्या नया करना चाह रही हो ,बताओ…”
” देखिए ,आज तक जो भी हुआ है ,वो सब कुछ मैंने आपको बताया है, जिस दिन माचवे यहां पहली बार मुझ से मिलने आये थे ,उसी दिन, मैंने आपको सब कुछ बता दिया था और अब भी जो भी करूंगी वो आपको बता कर ही करूंगी, इसलिए इस तरह रियेक्ट तो मत करिए…”
अपने पति की व्यंग्य भरी टोन से कुछ आहत हो गयी थी महिमा.. ” नाराज मत हो मही, तुम बताओ..हम सबको
इस मुसीबत का सामना मिल कर करना है,और शीलू तू भी ध्यान से सुन ले मेरी बात,तेरे इस गुस्से का भी कोई फायदा नहीं है क्योंकि जो कुछ भी आज हो रहा है उसमें इस बेचारी मही का तो कोई हाथ नहीं है,वह तो खुद बहुत परेशान है.. खास कर ऐसे समय जबकि उसे इस तरह की सब परेशानियों से दूर रहना चाहिए..पता है…मही प्रैग्नैंट है..”
पति पत्नी कहीं आपस में ही शुरू न हों जाएं इसलिए मंगला जी को बीच बचाव करना पड़ा और साथ में वो बात भी बतानी पड़ी जिसे महिमा ने दो दिन पहले ही अपनी सास को बताया था और फिलहाल महिमा ने अपने पति शैलेन्द्र को यह बात बताने से बिल्कुल बताने से मना किया था क्योंकि वो उसे सही मौके पर सर प्राइज देना चाहती थी।
“क्या कहा मां, मही प्रैग्नैंट है, मगर इसने मुझे तो
अब तक कुछ भी नहीं बताया..” सच में ही इस बात का जादुई असर पड़ा था शैलेन्द्र पर…”समझदार है मेरी बहू…उसे पता है कि कब किसको क्या बताना है..और क्या और कब तक छुपा कर रखना है..हां , अब बताओ हमें क्या है तुम्हारी तरकीब,
क्या सोचा है तुमने…”
” मां मैंने सोचा है,बहुत ज्यादा डरने से तो चलेगा नहीं
तो क्यूं न जो कुछ भी हमें मालूम हैऔर जो सच है वो सब हम सोशल साइट पर डाल दें…चाहे वो कोई पॉलिटिशियन हों या कि पोलिस वाले..वो चाहे जितनी मनमानी करतें हो…पर एक बार कुछ पब्लिक हो जाए तो उस बात से बड़ा डरते हैं तो क्यूं न मैं अपनी सारी बात एक छोटा सा वीडियो बना कर फेसबुक और यू ट्यूब पर डाल दूं. कि मैं कौन हूं ,क्या हूं , किस तरह से उस हादसे से बाल बाल बची थी,जिस हादसे का शिकार मेरी सहेली हो गयी और जो युवा नेता मारा गया है..वो किस तरह
से मेरी सहेली के रेप और हत्याकांड से जुड़ा है,और अब एक पोलिस इन्सिपेक्टर ने भी इस हत्या की जांच के दौरान यह
सब जान लिया है और यह भी कि बाकी तीन दोषियों को भी उसके द्वारा दिखाई गयी तस्वीरों के जरिए मेरे पहचाने जाने
के बावजूद वह कोई भी एक्शन नहीं ले रहा है क्योंकि मरने वाले युवा नेता विजय घाट्गे के पिता एक भूतपूर्व मंत्री हैं ,
और उन्होंने अपनी सरकार होने के दौरान किस तरह एक
झूठे फॉरेस्ट केस के जरिए उस वक्त सारे दोषियों को तरकीब से बचा लिया था…जिसका कि अब पर्दाफाश हो चुका है ,पर अब यह पोलिस इन्सिपेक्टर पता नहीं किस दबाव के चलते
यह चाह रहा है कि कोई भी एक्शन लेने से पहले उसे मैं यह बताऊं कि उस नेता का हत्यारा कौन हो सकता है,जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उस हादसे से जुड़ा है जबकि मेरे पास
ऐसा कोई भी सुराग नहीं है…पर मेरे बार बार मना करने के बावजूद, बजाए वो इस केस में न्याय दिलाने के मुझको और मेरे परिवार को डरा रहा है हरेस करने की कोशिशें कर रहा है…अगर मैं ऐसा वीडियो रिलीज करती हूं तो इससे क्या होगा,यह सारी जानकारी गुप्त न रह कर पब्लिक हो जायेगी, फिर न तो पोलिस ,न वो नेता ,और न वो बचे हुए दोषी मुझे
छू पायेगें , बल्कि खुद जनता को जवाब देते हुए फिरेगें,और हमने अगर ऐसा कुछ नहीं किया और हम यूं ही अगर डरते
रहे तो वो हम पर लगातार दबाव डालते ही रहेंगे और हम आपस में एक दूसरे पर दोष डालते हुए परेशान होते रहेंगे..
यह है मेरी तरकीब ,अब आप लोग बताएं कैसी है यह तर
कीब और क्या यह मुझे नहीं करना चाहिए…”
महिमा की इस बात से एकदम सन्नाटा सा छा गया ,एक पल के लिए न तो मंगला जी को ,और न ही शैलेन्द्र को कुछ सूझा…वो तो अब तक महिमा के प्रैग्नैंट होने की ख़बर से ही नहीं उबरा था..मगर फिर अन्त में शैलेन्द्र ही बोला,” तुम्हारी तरकीब ने तो मुझे एकदम अचरज में डाल दिया है,पर ऐसा कुछ भी करने से पहले हमें इस वीडियो डालने के हर पहलू
पर विचार करना बहुत ज्यादा जरूरी है।
**********************
(शेष आगे…)
अजय कुमार