बात एक रात की
**************
भाग तीन
**********
जब विजया स्कूल पहुंची तो स्टॉफ रूम में भी यही
चर्चा गर्म थी कि बीती रात को किसी ने उस युवा नेता विजय
घाटगे की गोली मारकर हत्या कर दी थी और भारी बंदोबस्त लगाने के बावजूद भी वह हत्यारा सरेआम गोली मार कर उस घटना स्थल से फरार हो गया और अभी तक भी पकड़ा नहीं जा सका है। आज किसी भी टीचर को असैम्बली में जाने की जल्दी नहीं थी और यह घटना चूंकि दादर में ही हुई थी तो हर
कोई अपनी एक्सपर्ट ओपिनियन देने में लगा हुआ था।
“कैसे हुआ ,मगर यह..” एक तरफ कोने में बैठी मानसी
से उत्सुकता से पूछा था यह सवाल विजया ने, स्टॉफ रूम में पहुंचते ही ,अपने मन की घबराहट को छुपाने का इससे और बढ़िया दूसरा कोई उपाय नहीं सूझा था उसे।स्कूल में आ कर
ही विजया को घटना की गंभीरता का सही माने में अहसास हुआ था और दरअसल मानसी ही इस स्कूल में उसकी सबसे खास सहेली थी जिससे विजया की बड़ी पुरानी जान पहचान थी, स्कूल के जमाने से।एक दूसरे के घर भी आना जाना था, और विजया के आई बाबा के गुजर जाने के बाद से तो यह मित्रता और भी गहरी हो गयी थी, सच तो यह था,आज की स्थिति में एक वही थी जो उसके हर दुख सुख की साथिन थी।
” अरे ! तुझे नहीं पता, और पता भी कैसे चलेगा, तुझे बाहर की दुनिया से तो कुछ लेना देना ही नहीं है, तू हर वक्त अपनी ही दुनिया में रहती है , अख़बार वख़बार भी पढ़ती नहीं,सुना है, कल विजय घाटगे किसी वैडिंग रिसैप्शन पार्टी
में आया हुआ था, अरे, यहीं गोखले रोड़ पर ,तेरे घर के पास
जो विठोबा हॉल है न,बस वहीं, किसी ने वहीं उसे गोली मार दी , टॉयलेट में गया था न वो जब, जरूर वहां उसकी ताक में बैठा होगा हत्यारा,पांच सात मिनिट तक तो किसी को पता
ही नहीं चला,उसके गॉर्ड्स को भी नहीं ,शायद उसी बात का फायदा उठा कर ,हत्यारा निकल भागने में कामयाब हो गया
सुन रहे हैं सुबह तक पुलिस ढूंढ ही रही थी उसको, लेकिन अभी तक भी नहीं मिला है उसका कोई सुराग,पता नहीं
कहां जा छुपा है वह चालाक हत्यारा…।”
विजया को अब पूरी बात समझ में आ गयी थी कि कल रात क्या हुआ होगा,वह भी एक बार जा चुकी है उस विठोबा हॉल में, एक शादी में , उसके टॉयलेट्स की लोकेशन का भी आईडिया था उसे, टॉयलेट्स के पीछे काफी खाली जमीन
पड़ी हुई है,वो हत्यारा भी जरूर उसी तरफ से भागा होगा
पीछे की तरफ है तो उस तरफ कोई सी.सी . टी. वी. कैमरे
भी नहीं होंगे और अगर वहां से कोई दीवार फांद जाए तो वो
सीधा फिर उसी सड़क पर आ जायेगा जो उनकी सोसायटी
की तरफ सीधी आती है,पर वहां से मेरे फ्लैट में ही वो क्यूं
आया, विजया का दिमाग गोल गोल घूम कर फिर उसी
सवाल पर आ टिका था,खैर जो भी हो ! वो आ गया तो आ गया,अब वो तो किसी को जा कर यह बात बतायेगा नहीं
और उसे भी यह बात अब भूल जानी चाहिए,बीत गयी सो
बात गयी।
” क्या हुआ है विजू , तू इतनी चुप बैठी क्या सोच रही
है,घाटगे की हत्या हो गयी इसका सदमा लगा क्या, वैसे सच
कहूं तो घाट्गे की पर्सनलिटी ग़ज़ब की थी,पर था वो एक नम्बर का लंपट बद…”
आगे कहते कहते रूक गयी थी मानसी,उसे ख्याल
आ गया कि वो घर नहीं स्कूल के स्टॉफ रूम में बैठी है, पर विजया उसकी बात से चौंक गयी थी..उसने आज तक कोई रूचि ली नहीं थी पॉलिटिक्स में, नफरत थी उसे नेताओं से उसके आई बाबा और छोटा भाई प्रमोद जब कार दुर्घटना में
मारे गये थे,तब देखा था उसने पॉलिटिशियन्स का असली
रंग नजदीक से, सरकार ने उस दुर्घटना के एवज पांच पांच लाख देने की घोषणा की थी,क्योंकि दुर्घटना सरकारी बस
की गलती की वजह से हुई थी,बस बेकाबू होकर अचानक बाई लेन से दूसरी लेन में आ गयी थी..उसने तो बहुत दिनों
तक पैसा लेने की कोई कोशिश भी नहीं की..पर जब सोसा
यटी के सैक्रेटरी ने बार बार उसे समझाया, और उसने सर
कारी दफ्तरों के चक्कर काटने शुरू किए तब पता लगा कि
यह घोषणाएं कितनी बेमानी होती हैं।सैक्रेटरी शुक्ला साहब
ने उसके इस काम में पेन न लिया होता तो शायद उसे वो पैसे कभी मिलते ही नहीं।
“क्या कह रही थी तू , कैसा आदमी था वो विजय घाटगे, मुझे बता ना…”
” अरे यहां नहीं., बाद में करती हूं न बात यहां किसी ने सुन लिया तो अच्छा नहीं लगेगा..” मानसी ने उसके कान में धीमे से कहा…
मानसी की उसके कान में आती धीमी आवाज सुन कर विजया को फिर से रात में आए उस हत्यारे की फुसफुसा
हट याद हो आई, एकदम कानों को छू रहे थे उसके होंठ, एक दम से चुप हो गयी थी विजया पर अब उसके भीतर नये सिरे
से इस उत्सुकता ने जन्म ले लिया था कि उस हत्यारे ने आखिर क्यों मारा होगा उस विजय घाटगे को, वह मानसी से और भी बहुत कुछ जानना चाहती थी उस विजय घाटगे के बारे में ,
जरा पता तो लगे कि आखिर यह सब हुआ क्यूं है,आखिर इतनी सनसनीख़ेज़ घटना बिल्कुल उसे छू कर गुजरी थी।
*******************************************
(शेष आगे)
अजय कुमार