अजय कुमार का उपन्यास ‘बात एक रात की’ भाग-32

बात एक रात की
**************
भाग बत्तीस
***********
” आज इकट्ठे हुए हैं सर चारों ,हां, अभी तक होटल में अंदर ही हैं सब…नहीं अभी तक बाहर  नहीं निकले हैं ..पूरे
दो घंटे हो गये हैं सर,मुझे यहां खड़े हुए…”
घोरपड़े मनोज पंवार के होटल ‘फोर सीजन्स ‘ के बाहर फुटपाथ के एक कोने से माचवे को रिपोर्ट कर रहा था…”ठीक है घोरपड़े, तुम सुदेश को भी कह दो कि वो भी बिल्कुल सतर्क रहे..मैं इन लोगों को रंगे हाथों पकड़ना चाहता हूं…. पर सुदेश से कहना कि वो महिमा के हर मूवमैंट का खास ध्यान रखे,वो घर से बाहर निकले तो उसे अपनी आंखों से एक पल के लिए भी ओझल न होने दे..एक्शन लेने के बहुत करीब पहुंच गये हैं हम लोग..और किसी भी तरह की असावधानी बहुत भारी पड़
सकती है, समझ गये न… “
पिछले दस बारह दिनों से घोरपड़े और  देशमुख की जोड़ी एक साये की तरह से पीछे लगी हुई थी मनोज पंवार के आज वो तीन लोग उसके होटल में एक एक करके इकट्ठे हुए थे,पका देने वाला काम दिया था माचवे सर ने उसे, पर आज एक लंबे इन्तजार के बाद जैसे उनका परिश्रम रंग लाया था और माचवे ने भी अपना जाल बहुत सतर्कता से बिछाया था , उन्हें यह मालूम था कि प्राइवेट डिटे क्टिव अनिल पांडे उसका पीछा करा रहा था,मगर उन्होंने जानबूझ कर खुद को इस सब से अनजान शो किया था… और मनोज पंवार के ऊपर अपनी एक टीम लगा दी थी,और आज यकायक उसका सुखद परि णाम सामने आया था।
महिमा की जान के लिए कितना खतरा था, यह भी
वो अच्छे से जानते थे,पर साथ यह भी जरूरी था कि वो कुछ ऐसा करें कि नारायण घाट्गे का खेमा एकदम बेचैन हो जाए, और कोई गलती करने के लिए मजबूर हो जाए.. और आज
यह होता दिख रहा था पर उनकी सारी कोशिशों के बावजूद
भी वो हत्यारा जो यकीनन एक एक पेशेवर नहीं था , उनकी आंखों से ओझल था, लाख कोशिशों के बावजूद उसका कोई भी क्लू नहीं मिला था, ऐसा उन्होंने सब पर जाहिर कर रखा था, महिमा एक डरपोक लड़की नहीं थी इतना उन्हें मालूम
था, पर वो इतनी जिद्दी और इतनी मजबूत निकलेगी इस बात का पता उन्हें चल रहा था,पर यह तो पक्का था कि उसे कुछ
न कुछ तो ऐसा मालूम जरूर है जिससे उस बेनाम हत्यारे तक पहुंचा जा सके,शुरू से उनका दिमाग यह जानता था, और
उन्होंने जान बूझ कर यह तुरूप का पत्ता अपनी जेब में छुपा
कर रखा था। उन्हें पता था कि फिलहाल असली सच अभी
छुपा कर ही रखना था।
उधर मनोज और इकबाल अभी अभी बात करके होटल से बाहर निकले थे मगर इकबाल बाहर आते ही चौंक उठा था, एक पल के लिए , जस का तस अपनी जगह पर ही ठिठका खड़ा रह गया था वो.. उसकी आंख कभी भी धोखा नहीं खा सकती, उसने अभी अभी फुटपाथ के दूसरे कोने पर मुकुल घोरपड़े को स्पॉट किया था,हालांकि उसका चेहरा उस की नज़र पड़ते ही अगले ही पल ही उसकी आंखों के सामने
से अदृष्य हो गया था..पर वो गलत नहीं हो सकता, वो यकी
नन मुकुल घोरपड़े ही था , सब इन्सिपेक्टर मुकुल घोरपड़े।
” क्या हुआ इकबाल ,कैसे खड़े रह गये ,चलो हमें यहां
से तुरंत निकलना है…” मनोज पंवार भी चलते चलते रूक
गया था.. ” मैंने कहा था न भाई जान, माचवे ने नक्की कोई फील्डिंग लगा रखी होगी , घोरपड़े नज़र लगाए बैठा है हम पर ,अभीच देखा है मैंने उसकूं, मेरे देखते ही छुप गया है वो स्साला..”
इकबाल ने मनोज से कहा… ” क्या…” मनोज.पंवार
का यह सुनते ही रंग उड़ गया था… अगर यह सच है तो सब गड़बड़ हो गयी…उसे तो फौरन ही अपना यह प्रोग्राम मुल्तवी करना होगा… क्या करूं…सबसे पहले तो उदय को रोकना होगा होटल से बाहर आने को, वो अचानक बोल उठा.. “इक बाल तुम फौरन अंदर जाओ…और कहो उदय से कि वो और सुरेश अभी कहीं न जाएं , होटल में ही रहें..और तुम भी अभी यहीं रहो..हम अभी कुछ भी नहीं कर रहे हैं… “
मनोज का दिमाग एकदम गड़बड़ा गया था…अगर सचमुच माचवे उन पर नज़र रखा रहा है तो उसे शायद प्राइ
वेट डिटेक्टिव वाली बात भी उस माचवे को पता चल गयी होगी…और अगर ऐसा है तो वो सब के सब रंगें हाथों पकड़े जाने वाले हैं… इस इन्सिपेक्टर ने तो हमें एक तरह से अपनी चूहेदानी में फंसा लिया है,एक डबलरोटी का टुकड़ा लगा कर जल्दी ही कुछ न कुछ करना होगा….
” एक ही सूचना ने सब कुछ उलट पुलट कर दिया था…नारायण घाट्गे को यह सब पता लगा तो वो तो सबसे पहले हाथ खींच लेंगे,बेटा तो उन का ही मर ही चुका है,अब उन्हें क्या लेना देना हमारे इस पचड़े से,सोच कर ही मनोज
के शरीर से पसीना एक परनाले की तरह से बह निकला था।
और यही वह पल था जब महिमा ,अपने पति के सह योग से अपना वीडियो तैयार कर रही थी…बहुत सोचने पर शैलेन्द्र और उसकी मां को मंगला को महिमा की यह तरकीब पसन्द आई थी,पर मंगला ने अपनी बहू से कह दिया था कि
वो इस वीडियो के रिलीज के बाद कुछ दिन के लिए अपने फ्लैट से बिल्कुल बाहर नहीं निकलेगी,इस वीडियो का क्या असर होता है यह देखने के बाद ही वो आगे क्या करना है ,
यह डिसाइड करेंगे,वैसे भी उसे अपनी इस स्थिति में आराम
ही करना चाहिए,मंगला जी ने अपनी बहू का साथ देने के
लिए दसदिन की छुट्टी भी एप्लाई कर दी थी,अपनी बहू की जिद पर सब कुछ तय जरूर हो गया था ,पर बहुत से सवाल थे , उनके मन में जो अब भी तंग कर रहे थे।
********************
(शेष आगे…)

अजय कुमार
 

 

 

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment