अजय कुमार का उपन्यास – ‘बात एक रात की’ – भाग -9

बात एक रात की
*************
भाग नौ
**********
” अरे ! यह क्या, आज तक तूने इस खिड़की पर तार ही कस रखा है…ठीक नहीं करवाया इसे अभी तक और तेरा तो जाली वाले के साथ लकड़ी वाला दरवाजा भी खराब पड़ा हुआ है..कितने दिन गुजर गये ..जब हमारी बात हुई थी.. तब से अब तक तुझ से यह ठीक नहीं कराया गया ..।”
खाने के लिए किचन से बरतन निकालते वक्त मानसी का अचानक से ध्यान अचानक उस खिड़की पर चला गया था .” क्या !! तुझको कैसे पता है यह और मैंने कब कहा था
यह तुझसे ..।” विजया उसकी बात पर सच में चौंक गयी थी।
“हद करती है तू विजू…महीना भर हो चुका है उन बातों को…कहा नहीं था तूने कि पहले से ही सिटकनी लटक रही थी…तूने ठीक करने की कोशिश की तो सिटकनी समेत यह पूरा कुन्दा ही निकल गया…याद आया…।”
“हां ,सच में…अब याद आया…तभी मैं सोचूं… ” आगे मगर और कुछ कहने से पहले रूक गयी थी विजया…उसके मन में अब शक और भी गहरा गया था…मतलब किसी और को भी पता थी यह बात और जो हत्यारा है वो ,आसपास ही घूम रहा है मेरे,उसे हर बात की जानकारी है,विठोबा हॉल की
इस सोसायटी के सारे जुगराफिये की और मेरे फ्लैट की इस खुली खिड़की भी,तो क्या उसे यह सब पोलिस को जा कर
बता देना चाहिए, मगर वो क्या पूछेंगे नहीं कि अब तक तुम क्या कर रही थी..और यह क्यूं न मान लिया जाए कि तुमने
ही चला कर यह सब कर रखा था.. जिससे हत्यारा आसानी
से तुम्हारे फ्लैट में ड्रेन पाइप के सहारे आ सके..तुम भी इस हत्या.की साजिश में शामिल हो यह सोचते ही विजया के
चेहरे पर एकदम पसीना चुहचुहा आया।
“अरे तुझे क्या हुआ…तेरे चेहरे पर क्यूं इतनी हवाइयां
उड़ रही हैं , अरे अब तक ठीक नहीं हुई यह खिड़की तो क्या हुआ ,अब ठीक हो जायेगी, फोन करके अरबन क्लैप से बुला लेती हूं मैं किसी  को ,कल संडे है ,यही हैं हम, आ कर ठीक
कर जायेगा,इसमें इतना क्या परेशान होने का,चल बाहर चल
अभी चैन से बैठ कर हम खाना खाते हैं…।”
अपनी परेशानी मानसी से शेयर करूं क्या,क्या यह बता पायेगी मुझे कि मुझे ऐसे में क्या करना चाहिए,पर तभी विजया को अपने बाबा की एक बात याद आ गयी, उसके
बाबा कहते थे, एक बार आपकी बात पराई हुई नहीं कि फिर कोई गारंटी नहीं है वो बात कहां से शुरू हो कर कहां तक जा पहुंचे,पर नहीं बताऊ तो क्या करूं,मानसी की बात से तो यह साफ़ जाहिर है कि हत्यारे को भी मानसी की तरह  उस टूटी सिटकनी के बारे में मालूम था और शायद उसे यह भी पता
था कि मैं अपने इस फ्लैट में बिल्कुल अकेली रहती हूं… इसी लिए वो उस रात बेखौफ मेरे फ्लैट में छुपने के लिए घुस आया था,मगर,मगर यह भी तो सच है कि उस रात अचानक लाईट
चली गयी थी , तो यह भी तो हो सकता है कि मेरा बस वहम
ही हो, वो हत्यारा खिड़की से आया ही न हो…और गार्ड को बिना पते चले संयोग से ही मेरे फ्लैट में आ पहुंचा हो… सी. सी.टी.वी.कैमरे भी तो सब बेकार हो चुके थे, रात के घुप्प
अंधेरे में…मुझे इतना सब सोचने की क्या जरूरत है…ठीक करा लेती हूं मैं इस खिड़की की सिटकनी को ,और फिलहाल भूल जाती हूं यह सारा प्रकरण यही ठीक रहेगा…नहीं पड़ना मुझे किसी भी पचड़े में..नहीं काटने थाने पुलिस के चक्कर, जब मैं इतना परेशान हो रही थी तब किसने आ कर की थी
मेरी हैल्प।
” क्या बात है विजू… कुछ बताती क्यूं नहीं ,देख रही हूं पिछले दो दिन से तू किसी और ही दुनिया में विचरण कर
रही है…अचानक पता नहीं तू कहां गुम हो जाती है बात करते करते क्या हुआ है..बता न..मैं करती हूं तेरी समस्या का हल… बता न,प्लीज , क्या चल रहा है तेरे इस छोटे से दिमाग में…”
“अरे बाबा., कुछ नहीं चल रहा है…बस यूंही मुझे एक अजीब सा ख्याल आ गया…अगर कहीं वो हत्यारा उस दिन
मेरे घर में उस खुली खिड़की से घुस आता तो…यह सोच कर मन ही बहुत घबरा गया है मेरा…।”
“यह क्या बात हुई…तार तो लगा रखा है न तूने,फिर घुस कैसे आता…कुछ भी…”
“तुझे नहीं पता.. यह तार तो मैंने आज ही लगाया है..रात में हुई उस वारदात की बात सुन कर… ।”
“ओह… तो यह बात है..और तभी तूने आज मुझे यहां रहने बुलाया है…अब मैं समझी कि क्यूं लग रही है तू इतनी ज्यादा परेशान…सॉरी विजू…यार समझ सकती हूं मैं
तेरे यूं अकेले रहने से उपजे इस डर को..।” मानसी यह कहते कहते अपनी सहेली से लिपट गयी।
” अरे ! इतनी भी डरपोक नहीं हूं…चल अब मोबाइल पर मुझे दिखा न… पुलिस की उस प्रेस रिपोर्टिंग को..कल टी. वी. को भी जरूर ठीक करा लूंगी, नहीं तो नया ही ले लेती हूं..”
” नहीं कोई जरूरत नहीं है…हमें यह सब देखने सुनने की…पुलिस जाने और वो हत्यारा जाने…हमें क्या..भूल जा.. चल हम बैठ कर मस्त खाना खाते हैं…गर्म हो गया है सब …” बात यहीं खत्म हो गयी..मगर सच में दूसरे दिन खिड़की भी
ठीक हो गयी और विजया के कहने पर ऑन लाईन नया टी.
वी. भी खरीद लिया गया..मानसी की बात से उस रात विजया को भी यही लगा कि वो जिस तरह से जिंदगी गुजार रही है ठीक नहीं है यह,बहुत हो गया शोक…अब उसे अतीत के इस काले घेरे से बाहर निकलना ही होगा…नहीं तो एक दिन अपने इस बन्द बन्द से माहौल में कैद रह कर वो मानसिक रोगी हो कर रह जायेगी….अभी तो सिर्फ अपनी कही बातों को भूलने लगी है , बाद में ऐसा न हो अपनी जिंदगी ही उसे भूल जाए।
शनिवार और इतवार का तो मानसी के साथ रहने
से पता ही नहीं चला..खूब मजा किया दोनों ने मिल कर..पर मानसी के चले जाने के बाद नैट पर उसने उत्सुकतावश विजय घाट्गे कांड का पूरा अपडेट पढ़ा…और वो फिर एक बार सोच में पड़ गयी..आश्चर्य हुआ उसे कि मुम्बई पोलिस भी जैसे उसी की सोच पर आगे बढ़ रही है..हत्यारा कोई पेशेवर गैंग का नहीं है…एक आम आदमी है और शायद अभी भी आस पास ही है… यह सब पढ़ कर विजया फिर एक बार कांप गयी। उसे
लगा हत्यारा अब भी किसी कोने में खड़ा उसी की तरफ देख
रहा है।
***************
(शेष आगे )

अजय कुमार
 

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment