अनिल पुरोहित का उपन्यास ‘उस पार ‘ भाग -6

उस पार

भाग -6

रात को मेरी नींद अचानक किसी आवाज से उचट गई। किसी अनजाने खतरे की आशंका से मैं भयभीत हो गया। मैं तत्काल उठ बैठा और विनोद को टहोककर.. मेरी आवाज से शायद उसे भी किसी खतरे का अहसास हो गया था सो झटके से उठ बैठा और अलसाये स्वर में बोला – ” क -क्या हुआ? ये आवाज कैसी है?

मैंने तब तक बैग से टॉर्च और चाकू निकाल लिया। मुझसे कुछ दूर अंधेरे में दो जोड़ी आंखे चमक रही थी। विनोद से मैंने धीरे से कहा – ” द-देखो! वो क्या है?

विनोद ने ध्यान से देखा तो सामने दो जोड़ी हरी आंखें चमक रही थी। हल्की – हल्की गुर्राहट की आवाज साफ सुनाई दे रही थी। चांद की मद्धम रोशनी दरारों से छनकर अंदर आ रही थी। कुछ की देर में हमारी आंखें अंधेरे में देखने की अभ्यस्त हो गई तो भेड़ियों की हिलती – डुलती आकृतियों का आभास हुआ। भेड़ियों का एक जोड़ा शायद हमें आसान शिकार समझ हमला करने को आतुर था।

मैनें टॉर्च जलाकर उसकी रोशनी भेड़ियों के मुंह पर मारी तो उनकी लाल आंखे और भयानक जबड़े देखकर मारे भय के हमारे तिरपन कांप गए। मैनें टॉर्च वाले हाथ को मारने के अंदाज में हिलाते हुए जोर से हश – हश की ध्वनि निकाली और उन्हें डराने के लिए टॉर्च वाले हाथ को जोर से हिलाया तब तक एक भेड़िया अचानक छलांग लगाकर हमारे पास पहुंच गया ।

मैंने आव देखा न ताव हाथ में पकड़ी स्टील की भारी टॉर्च को घुमाकर जोर से निशाना साधकर उसके सिर में दे मारी। निशाना सटीक लगा। चोट तगड़ी लगी थी। बिलबिलाता हुआ भेड़िया गिरा और वहां से जान बचाकर भागा। उसके पीछे ही उसका जोड़ीदार भी भाग छूटा। अचानक हुए इस हमले से घबराहट में मेरी सांसें किसी लुहार की धोंकनी की तरह चलने लगी और दिल मानो पसलियां तोड़कर बाहर आने को आतुर था। शुक्र है वो हिंसक जानवर हमें कोई नुकसान न पहुंचा सका हालांकि उसकी कोशिश में कोई कमी न थी।

वार करने के कारण मेरे हाथ से टॉर्च फिसलकर नीचे कहीं चट्टान से टकराई और खील – खील होकर बिखर गई। अचानक अंधेरा होने से भय की एक तेज लहर रीढ़ की हड्डी तक फैल गई कि तभी रोशनी का एक तेज झमाका सा हुआ। मैंने देखा कि विनोद तब तक अपने बैग से टॉर्च निकाल कर रोशन कर चुका था जिसके पीले प्रकाश में वहां से वापस भागते भेड़ियों का पृष्ठ भाग दूर से दिखाई दे रहा था। मैंने चट्टान की दीवार के पास कुछ तलाशने की कोशिश की तो हाथ में एक पत्थर आ गया। मैंने निशाना साधकर पत्थर सीधा उन दरिंदों की तरफ फैंका। निशाना खाली गया पर उसकी आवाज से भेडिए डरकर और तेजी से भाग छूटे और अंधेरे में न जाने कहां गायब हो गए।

मैंने विनोद की ओर एक नजर डाली तो वो बदस्तूर बुत की तरह बैठा था। अचानक उसने गर्दन मेरी तरफ घुमाई और पूछा – ” क – क्या टाइम हो गया ?”

मैंने रेडियम डायल वाली घड़ी पर निगाह डाली और बोला – ” पांच बजे हैं। अब हमें जब तक सवेरा न हो जाए तब तक जगे रहना है। क्या पता वो भेड़िए या फिर कोई और अनजाना खतरा आ जाए। जब तक सुबह न हो जाए तब तक सावधानी रखनी बहुत जरूरी है।”

“ठीक है! ” – कहकर विनोद मेरे बगल में आकर बैठ गया। हम आपस में बातें करके समय व्यतीत करने लगे। काफी देर बाद जब मैंने पुनः घड़ी की ओर नज़र डाली तो आठ बज चुके थे। ऊपर अनेक दरारों से सूर्य की रश्मियां अंदर आ रही थी जिससे चारों तरफ उजाला हो गया था।

मैं नित्यक्रिया के लिए नीचे उतरा और यूं ही पेंट की जिप वाली पॉकेट में हाथ डाला तो कल वाली कैमरे की रील मुझे नहीं मिलीऔर जिप भी खुली पड़ी थी।मैंने सारी पॉकेट को दो – दो, तीन -तीन बार खंगाल लिया पर रील न मिलनी थी सो नहीं मिली। मैंने सोचा हो सकता है बैग में कहीं डाल दी हो पर जहां तक मुझे याद था पेंट की पॉकेट में ही डाली थीं। इसी उधेड़बुन में थोड़ी ही दूर एक पत्थर के पीछे शौच हेतु चला गया। निवृत होने के बाद देखा कि सामने की दीवार पर ऊपर कहीं से झरने की एक पतली धार बह रही थी। अच्छी तरह हाथ धोने के बाद विनोद को इधर भेज दिया और झरने वाली जगह भी बता दी ताकि वो आराम से हाथ -मुंह धो सके।

विनोद जब वापस आया तो कैमरे की रील बाबत उससे दरियाफ्त किया तो उसने जवाब दिया – ” कल मेरे सामने ही तुमने उसे पेंट की पॉकेट में डाला था। नहीं मिली क्या ?एकबार सभी जगह चेक करके देखो ?”

” सभी जगह देख लिया। कहीं नहीं मिली और ज़िप भी खुली हुई है, लगता है जब हम फिसलकर पानी में गिरे थे उसी समय शायद पानी में या कहीं ओर गिर गई। … … यहां होती तो मिल जाती। सारे किए कराए पर पानी फिर गया। … … कितने दुर्लभ फोटो खींचे थे। सारे सपने चकनाचूर हो गए। मशहूर होने के सारे अरमान धरे रह गए। अब कर भी क्या सकते हैं।” – मैं निराशा भरे स्वर में बोला।

” जो हो गया सो हो गया। अब फिकर करने से क्या होगा। चलो, अब कुछ खा – पी लेते हैं फिर बाहर निकलने का कोई रास्ता तलाश करते हैं।” – कहकर विनोद ने बैग से खाने – पीने का सामान निकाला और हमने भरपेट खा लिया। कुछ बेर भी खा लिए और सामान समेटकर उसी दोराहे पर आकर खड़े हो गए जिसे कल शाम को देखा था।

अब हमारे सामने अंग्रेजी के ‘ Y ‘ अक्षर जैसे दो रास्ते थे। समझ में नहीं आ रहा था कि कौनसा रास्ता अख्तियार करें ताकि जल्द से जल्द बाहर आ सकें।

“जो रास्ता बड़ा और प्रकाशवान हो उसी रास्ते से चलना चाहिए।” – विनोद ने अपनी राय जाहिर की।

” इसके लिए हमें दोनों रास्तों पर थोड़ा – थोड़ा जाकर देखना होगा। जो रास्ता हमारे लिए मुफीद होगा , उसी पर चलेंगे। “

” ठीक है तो पहले बांई तरफ वाले रास्ते पर चलकर देखते हैं। फिर निर्णय करेंगे।” – कहकर मैंने विनोद का हाथ पकड़ा और बांई तरफ के रास्ते पर कदम आगे बढ़ा दिए।

बांई तरफ वाले रास्ते पर हम आगे बढ़ गए। ये गुफा अंदर से चूना पत्थर से निर्मित थी। अंदर से इनका आकार निरंतर विशाल होता जा रहा था। ऊपर से पानी के साथ कैल्शियम गिरने के कारण अलग – अलग तरह की अनगिनत आकृतियां बन गई थी। किसी भी जगह खड़े हो कर मन में किसी भी वस्तु की कल्पना करो तो वही आकृति साकार रूप में दिखने लगती थी। इसके भीतर घूमना एक अद्भुत अनुभव था। यहां की दुनियां एक अलग और विचित्र दुनियां का अहसास करा रही थी। अंदर प्रकाश भी पहले कि बनिस्पत ज्यादा था। दोनों तरफ के किनारे उभरे हुए और बीच में कुछ गहराई जिसमें पानी भरा था।

हमने तय कर लिया कि इसी रास्ते से आगे बढ़ेंगे। हम निरंतर और तेज कदमों से आगे बढ़ते रहे। धीरे – धीरे रास्ता ऊंचा होता जा रहा था। हम करीब दो घंटे तक अबाध गति से चलते रहे। अब रास्ता समतल होकर थोड़ा ढालू हो गया था और एकदम सपाट और सीधा। दूर दूर तक का नजारा साफ दृष्टिगोचर हो रहा था। बीच में जो पानी था, उसकी चौड़ाई और गहराई बढ़ गई थी। केवल दोनों किनारों पर तीन – तीन फुट की चट्टाने ऐसी थी जो सूखी थी। हम उन्हीं पर चल रहे थे। धीरे – धीरे पानी इतना बढ़ गया कि चलने के लिए केवल एक फुट जितनी चौड़ाई बची थीं। किनारों पर जगह – जगह पानी के झरने थे जिनसे एकदम साफ पानी बहकर बीच में समा जाता था। बीच का पानी ऐसा लगता था मानो कोई बहुत लंबी नहर हो। सुरंग की ऊंचाई लगभग बीस फुट थी।

हम दोनों किनारे की एक चट्टान पर बैठ गए और बीच में बह रही नहर को देखने लगे। पानी कांच की मानिंद एकदम साफ- सफ्फाक था। यहां तक पानी के तल पर मौजूद गोल कंकर- पत्थर एकदम साफ चमक रहे थे। बीच बीच में छोटी – छोटी रंगीन मछलियां तैर रही थीं। हवा एकदम ताजा और ठंडी थी जो ताजगी का अहसास करा रही थी।

” किनारे चलने की बजाय तैर कर जाया जाय तो समय की बचत होगी और थकान भी नहीं होगी।” – विनोद ने सुझाव दिया।

” ठीक है , ऐसा ही करते हैं पर पहले कुछ खा लेते हैं। ” – कहकर मैंने बैग से खाने पीने का सामान निकाला और खाकर थोड़ा पानी पीकर पिट्ठू बैग को उल्टा कर पेट की तरफ कर लिया। विनोद ने भी मेरी देखा देखी अपने पिट्ठू बैग को वैसे ही कस लिया।

तैरने में हम दोनों उस्ताद थे। सुजानगढ़ में हमारे मुहल्ले की चापटिया तलाई में तब बारिश का पानी एकत्र होता था और लोग – बाग पीने के लिए कोठियां भर कर ले जाते थे, उस समय हम उसमें खूब नहाते थे। रेस लगाते थे कि पहले सामने वाले किनारे पर कौन पहुंचता है। आज वही तैराकी हमारे बहुत काम आने वाली थी। हमारे बैग तो वैसे भी वाटर प्रूफ थे सो कोई चीज भीगने की चिंता नहीं थी। पानी में हमें कोई खतरे वाला जीव नजर नहीं आ रहा था। रंगीन छोटी मछलियां बेखौफ होकर तैर रही थीं।

पानी में उतरकर हम बीच में पहुंचे तो कंधो तक पानी था। मैंने बैकस्ट्रोक की पोजीशन ली और पीठ के बल तैरने लगा। जिस दिशा में हम जा रहे थे, ढलान के कारण पानी भी उधर ही जा रहा था। मैंने शरीर का केवल संतुलन बनाया और बिना कोई ताकत लगाए तैरने लगा। मेरे बगल में ही विनोद मेरे साथ – साथ तैरने लगा। पानी ठंडा न होकर गुनगुना था जिसके स्पर्श से एक अनिर्वचनीय आनंद की प्राप्ति हो रही थी। बीच – बीच में हल्के – फुल्के एकाध मोड़ जरूर आए थे, शेष बिना किसी बाधा के हम निरंतर आगे बढ़ते जा रहे थे।

कई घंटो तक हम निरंतर तैरते रहे। बैक स्ट्रोक से बोर हो गए तो पिट्ठू बैग को घुमाकर पीठ की ओर कर दिया और कभी बटरफ्लाई कभी ब्रेस्ट स्ट्रोक और अन्य तरीकों से निरंतर तैरते रहे।थकान बिलकुल नहीं थी। हमें तैरते हुए शायद चार – पांच घंटे हो चुके थे।
अब सुरंग की चौड़ाई निरंतर बढ़ती जा रही थी। देखते ही देखते नहर ने एक गोल तालाब का रूप ले लिया था। ये कोई अस्सी फुट व्यास का एक गोल गुम्बद जैसा स्थान था जिसमें चालीस फुट व्यास का तालाब था।

अचानक तालाब के बीचों बीच हमें एक विशाल शिवलिंग दिखाई पड़ा जिस पर ऊपर से पानी की एक मोटी धार अभिषेक करती प्रतीत हो रही थी। हम भौचक्के होकर वहीं खड़े रह गए। गुफा की इतनी गहराई में शिवलिंग का होना और उस पर निर्बाध गति से पानी गिरना किसी चमत्कार से कम नहीं था।

हम दोनों को शिवलिंग की नाली देख दिशाओं का भान हुआ। शिवलिंग की नाली हमेशा उत्तर दिशा की ओर होती है। भोलेनाथ को प्रणाम और अभिषेक कर हम उस तालाब से बाहर निकले। बाहर चट्टाने एकदम समतल थी और दीवार की ओर कोठरियां बनी हुई थी। मैंने उन्हें गिनना शुरू किया तो कुल नो कोठरियां बनी थी और इसके विपरीत सामने की दिशा में भी इतनी ही कोठरियां बनी थी। उन कोठरियों को देख हमारी आंखे आश्चर्य से फटी रह गईं। गुफा में इतनी गहराई और दूरी पर ये कोठरियां किसने और क्यों बनाई हैं? हमारे पास इसका कोई उत्तर तो न था पर मन में ये जिज्ञासा जरूर थी कि अंदर जाकर देखा जाए तभी कुछ पता चल सकेगा। तालाब से जहां से हम बाहर निकले तो पांच नंबर की कोठरी हमारे ठीक सामने थी। एकबारगी तो हम किंकर्तव्यविमूढ हो गए, मानो दिमाग कुंद हो गया हो।

§§§§
§§§§

कुछ पल में जब चेतना जागृत हुई तो चारों ओर पुनः देखा। सामने वाली कोठरी पत्थर को काटकर बनाई गई थी। उसका खुला प्रवेश द्वार तीन गुणा सात फुट का था। मैं आगे था और विनोद मेरे पीछे था। हम ज्यों ही कोठरी के अंदर घुसे, एक तेज सुगंध का भभका हमारी नासिका से होता हुआ मस्तिष्क तक पहुंचा। एकबारगी हम मदहोश से हो गए। मुझे थोड़ा चक्कर सा आया तो किनारे की चट्टान पर हाथ टिकाकर उसका सहारा लिया। यही हाल विनोद का हुआ। कुछ ही पलों में चेतना लौटी तो देखा कि कक्ष अंदर से तीस गुणा तीस फुट से कम नहीं था। कक्ष के बांई तरफ कोने में दस गुणा दस की एक ऊंची चौकी थी जो किसी विशाल पलंग की तरह लग रही थी। सामने की ओर काफी ऊंचाई पर दो गोलाकार मोखे बने हुए थे जिससे प्रकाश के साथ ताजा हवा अंदर आ रही थी।

कोठरी के दांई तरफ हमारी नजर पड़ी तो हमारी ऊपर की सांस ऊपर और नीचे की सांस नीचे रह गई। वहां एक हवन कुंड बना था और कुंड में एक त्रिशूल गड़ा था। हवन कुंड के पीछे एक जटाजूट कृषकाय साधु आंखे बंद किए बैठा था। हवन कुंड से धुएं की बारीक लकीरें निकल रही थी।

वो साधु बाघंबर पहने और मृगचर्म पर आसन जमाए शांत मुद्रा में बैठा था। उसको देखकर एक बार के लिए हम सम्मोहित से हो गए। हवन कुंड के इस तरफ मृगचर्म बिछे हुए थे। हमने जूते उतारे और पालथी मारकर मृगचर्म पर बैठ गए और प्रतीक्षा करने लगे कि कब साधु महाराज की आंख खुले।

मैंने ध्यान लगाने के लिए अपने नेत्र बंद कर लिए। वातावरण में चारों ओर शांति का असीम साम्राज्य था। केवल झरने के पानी गिरने की धीमी – धीमी आवाज आ रही थी जो एक मधुर संगीत का सुखद अहसास करा रही थी। मैं इस धुन के सम्मोहन में खोता जा रहा था और मानो मेरे सोचने – समझने की शक्ति खोती जा रही थी। दिमाग में एक ही ध्वनि निश्चित लय और ताल के साथ गुंजायमान थी। ऐसा लगता था कि ब्रह्मांड में इस नाद के अतिरिक्त और कुछ न हो।

अचानक मुझे साधु महाराज की बोली सुनाई दी। उनके मुंह से अस्फुट स्वर से ॐ नमः शिवाय… ॐ नमः शिवाय… शब्द निकल रहे थे। मैंने आंखें खोली तो साधु महाराज की आंखें खुली थी और चेहरे पर एक गाम्भीर्य और तेज झलक रहा था। मैं अपने स्थान से उठा और श्रद्धा के साथ साधु महाराज के चरण स्पर्श कर उनके सामने बिछे आसन पर पुनः आ बैठा।

” अ – आओ कैलाशनाथ ! आखिर तुम आ ही गए ! आना ही था तुम्हें!” – मुस्कुराते हुए बोले साधु महाराज।

कैलाशनाथ नाम सुन मैंने पीछे देखा तो कोई नहीं था। इधर – उधर देखा पर मेरे और विनोद के अलावा ऐसा कोई नहीं दिखा जिसे साधु महाराज संबोधित कर रहे थे। मैं चकित निगाहों से साधु महाराज की ओर देखने लगा तो साधु महाराज ने अपनी अंगुली किसी भाले की मानिंद मेरी ओर भोंकी और पुनः बोले – ” मैं तुमसे ही कह रहा हूं! … … क्या कुछ याद आया कैलाशनाथ?”

” म- महाराज … ! मेरा नाम तो अ-अनिल है, कैलाशनाथ नहीं!”

” जानता हूं… पर ये तो इस जन्म का नाम है। मैं तुम्हारे पूर्वजन्म की बात कर रहा हूं। तुम मेरे प्रिय शिष्यों में से एक हो। कैलाश पर्वत की घाटी के गुप्त बर्फीले क्षेत्र सिद्धाश्रम, जिसे ज्ञानगंज , शंभाला या शांग्रीला घाटी के नाम से जाना जाता है। ये पवित्र स्थान भगवान शिव के निवास कैलाश पर्वत के अंतर्गत आता है।सामान्य प्राणी के लिए यहां पहुंचना असंभव है।इसी स्थान पर तुमने साधना के अनेक दुरूह सोपान पार किए हैं । काशी में तुम मुझे पहली बार 1954 मिले थे। वहीं मैंने तुम्हे कैलाशनाथ नाम दिया था और अपना शिष्य बनाया था! … कुछ याद आया ?”

कहकर साधु महाराज एक पल के लिए रुके फिर पुनः बोले -” तुम्हारी उन्हीं अधूरी सिद्धियों और कार्यों को तुम्हें इस जन्म में पूर्ण करना है। मैंने ही तुम्हें यहां बुलाया है, तुम अपनी मर्जी से नहीं आए हो! “

” म-मुझे क-कुछ याद नहीं आ रहा महाराज! “

” कोई बात नहीं , जब सोकर उठोगे तो पूर्वजन्म का सारा वाकया याद आ जायेगा । हां…क्या कुछ खाने की इच्छा है? यदि है तो निसंकोच बता सकते हो।”

मुझे भूख तो लग आई थी पर संकोचवश कहना नहीं चाहता था पर साधु महाराज ने मानो मेरा अंतर्मन पढ़ लिया हो।

पलक झपकते ही केले के पत्तों पर दो व्यक्तियों का खाना हाजिर हो गया। पत्तों की ही बनी प्यालियों में अनेक तरह के शाक और व्यंजन भरे पड़े थे। मैं सोचने लगा कि साधु महाराज निश्चित ही कोई सिद्ध पुरुष हैं वरना ऐसी जगह पलक झपकते ही भोजन आ जाना किसी चमत्कार से कम नहीं।

मैंने विनोद की ओर देखा तो वो निर्विकार भाव से साधु महाराज की ओर देखे जा रहा था। मैंने पुकारा तो उसने अचकचाकार मेरी तरफ देखा। मैं कक्ष के पीछे की ओर गया जहां झरने की एक पतली धार बह रही थी। हस्त प्रक्षालन कर मैं भोजन के लिए बैठ गया जहां कुश के आसन बिछे हुए थे और सामने भोजन परोसा हुआ था। मेरे बैठते ही विनोद भी हाथ धोकर आ गया। भोजन एकदम ताजा और गर्म था। हमने भरपेट खाना खा लिया तो साधु महाराज बोले – ” वो सामने ऊंची चौकी है ,वहां बिस्तर लगा है। जाओ, आराम कर लो।मुझे जरूरत होगी तब बुला लूंगा।”

हम दोनों उनकी आज्ञा का पालन करते हुए दस गुणा दस की उस पलंगनुमा चौकी पर चढ़ गए। वहां आरामदायक गद्दा लगा था जो नीचे से नजर नहीं आता था। पलंग पर पहुंचते ही मेरे दिमाग में साधु महाराज की कही बातें तूफान मचाने लगी। मैं सोचने लगा कि क्या मैं सचमुच पूर्वजन्म का कैलाशनाथ हूं? क्या सच में मेरी साधना अधूरी रह गई थी जिसे पूर्ण करने के लिए ये नया जन्म मिला? मुझे अपना पूर्वजन्म रत्तीभर भी याद क्यों नहीं है? मैं दिमाग पर जोर देकर पूर्वजन्म के बारे में सोचने लगा पर कुछ भी याद न आया। ज्यादा जोर देने से सर मारे दर्द के फटने लगा। विचारों के झंझावात में आखिर नींद ने कब आ घेरा, पता नहीं चला।

क्रमशः

अनिल पुरोहित

WhatsApp Image 2026-07-20 at 15.13.50 (1) — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment