कहानी एक रात की
भाग 12
” मिस्टर ब्रेव….क्या हुआ उस रात….. कहिये…. बोलो यार क्या हुआ था उस दिन….. मोहिनी ने राजवीर को झिझोड़ते हुए पूछा।
” विद्या, जब घर की गली में मुड़ी तब…..
” तब क्या???
“तब विद्या के घर से लपटे निकल रही थी। घर में कही आग लगी थी। विद्या के होश उड़ गए। उसने ताला खोलने का प्रयास किया लेकिन उसके काँपते हाथ चाबी नहीं पकड़ पा रहे थे। वो बार बार गिरता पल्लू सिर पर रखती आँस्मा की ओर देखती….. और कहती आप डरना नहीं…. मै आ रही हूं…. मुन्ने का ध्यान रखो…. अचानक चाबी उसके हाथ से फिसल कर पास की नाली में गिर गई। विद्या भागी और पड़ोस का दरवाज़ा खटखटाया…वहां से भी सभी लोग जगराते में गए थे। विद्या की चीखे हवा में गूंज रही थी….. वो बिलख रही थी। वो बार बार कहती मुन्ना आ रही हूं….. सुनो जी…. मै आ रही हूं हिम्मत मत हारना। विद्या ने पास पड़े पत्थर से किसी तरह ताला तोड़ा। पहला पत्थर उसका हाथ घायल कर गया। उसके हाथ से खून बहने लगा लेकिन उसने उसकी परवाह ना की वो ताले पर चोट मारती रही। आखिर ताला खुल गया। तब तक लोग इकठ्ठा हो गए थे। कोई बालू ला रहा था, कोई बाल्टी भर कर पानी डाल रहा था…. तो कोई फायर वालो को फ़ोन कर रहा था। विद्या अन्दर कमरे में जाना चाह रही थी। लेकिन कमरा बंद था। वो जलते तड़पते चीखते गिरीश को देख रही थी। वो बार बार कहता, विद्या मुझे बचा लो, मै तुम्हारे साथ जीना चाहता हूं, मै तुम्हे खुश रखना चाहता हूं…. विद्या….. विद्या…. लेकिन दरवाजा अन्दर से बंद था। बेहाल विद्या कुचले हाथ से धक्का लगा रही थी। पड़ोस के किसी आदमी ने दरवाजे को ज़ोर से धक्का दिया तब जाकर दरवाजा खुला, तब तक चीखे थम चुकी थी, अब ना मुन्ना के रोने की आवाज़ थी, ना गिरीश के चीखने की। विद्या जैसे ही कमरे में गई, उसकी चीख निकल गई….. गिरीश पूरी तरह जल चुका था। ऐसा लग रहा था वो राख का ढेर है हिलाते ही बिखर जाएगा और पड़ोसियों ने विद्या को मुन्ने को देखने नहीं दिया। सुना की वो देखने लायक अवस्था में नहीं था।
विद्या को होश आता तो वो चीखकर मुन्ना मुन्ना कहती और फिर बेहोश हो जाती। सरिता भी ये खबर सुनकर आ गई थी। साथ में अनिमेष और सुगंधा भी आए थे। सुगंधा की गोदी में सालभर का बच्चा था। सरिता बहुत दुखी थी। वो बार बार विद्या से सब पूछती लेकिन विद्या तो सदमे से मौन हो गई थी।सरिता बार बार उससे पूछती, सुगंधा ने उसे अलग किया। विद्या की पूरी जिंदगी खत्म हो चुकी थी। अपने पति और बच्चे को आखिरी बार देख भी ना पाई विद्या। उनकी हालत इतनी बुरी थी कि विद्या तो क्या कोई नहीं देख पा रहा था। उस कमरे में छत पर प्लास्टिक लगी थी सजावट के लिए।वो पिंघल कर गिरीश के सिर पर जा गिरी। और पूरे शरीर पर चिपक गई।
विद्या के दुख की कोई सीमा नहीं थी। आज ही तो गिरीश ने अपने प्यार का इज़हार किया था। और आज ही ये सब…… अभी तो जिंदगी में खुशी आई थी और अभी सबकुछ छिन गया। विद्या को इतनी घुटन थी कि वो बार बार तड़प उठती।तीन दिन में ही दोनों के क्रियाक्रम सम्बन्धित सभी कारज निबटा दिए गए।गांव से भी सभी जा चुके थे।सरिता को भी जाना था। अनिमेष और सुगंधा ने उसे बहुत संभालने का प्रयास किया। जाते जाते जब विद्या सरिता के गले लगी तो वो निर्विकार थी। उसने विद्या से कुछ नहीं कहा।ऐसा लगा मानो सरिता भी उससे दूर जा चुकी है।
अब विद्या फिर से अकेली थी। घर में चारों ओर उसे चीखे सुनाई देने लगी। भागता दौड़ता गिरीश उसे पुकारता हुआ सुनाई पड़ता। मुन्ने की रोना उसका जीना मुश्किल कर रहा था।वो बदहवासी में बार बार ताला तोड़ती…. बार बार कहती मै आ रही हूं जी…. हिम्मत रखो। कभी वो थाली लेकर पूरे आँगन में भागती और कहती ” मुन्ना खा लो, माँ को तंग ना करो “…… विद्या कभी हसती कभी रोती….. पथराई आँखों से उस कमरे की ओर देखती…और फिर रोने लगती। शुरू में पड़ोस से कोई आ जाता, फिर धीरे धीरे सभी अपने काम में लग गए। किसी के जीवन में कितना भी दुखद समय हो लेकिन आपके जीवन में वो केवल समयअवधि के लिए होता है फिर सभी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाते है। समय बीत रहा था लेकिन विद्या वही खड़ी थी। दुखी, हारी हुई और बेचैन….. वो सोचती अब क्या है उसके जीवन में जिसके लिए वो जिए….. शायद वो खुद ही मनहूस है जो उसकी जिंदगी में आता उससे दूर हो जाता। उससे प्रेम करने वाला कौन था। जन्म के रिश्ते तो कबके दूर हो गए थे लेकिन धर्म के रिश्ते भी ना बचे अब तो, अब क्यों ही जीना….. इससे तो मरना बेहतर। विद्या के ज़हन में फिर से सुसाइअल थॉट आने लगे……ऐसी स्थिति को साइकैटरिस्ट पैसिव सुसाइडल एडिशन कहते है जहाँ मरना बेहतर लगे लेकिन कोई योजना ना हो।
क्या विद्या फिर से सुसाइड करने की कोशिश करेंगी?
अब क्या होगा उसके जीवन में आगे?
कौन बनेगा उसका सहारा?
जानने के लिए पढ़िए अगला भाग