गूँगी मोहब्बत -भाग -2
लेखक – इमरोज अशील
ठीक इसी समय ऑफिसर गरिमा सिंह अपने ऑफिस में उस लड़के की जेब से मिले सामान को फैलाये किसी कड़ी को तलाशने की कोशिश कर रही थी। उसका इन्ट्यूशन कह रहा था कि हो न हो ,ये केस कुछ तो खास होने जा रहा है। और इसके पीछे कई वजह साफ थी। जब उस लड़के को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया तो प्रारंभिक जांच में ही ये बात सामने आ गयी थी कि उसे बाटूनीलियम टाक्सिन नामक जहर दिया गया था जो धरती पर प्राकृतिक रूप से पाया जाना वाला सबसे जहरीला एलीमेंट है। लेकिन डॉ श्रीनिवास के होश तो ये देखकर उड़ गये थे कि उस लड़के की बॉडी नार्मली रियेक्ट कर रही थी। इस दुनिया के लोगों के लिये और मेडिकल साइंस के लिये यह एक तरह का अजूबा था। बिसाइड्स दिस,जिस तरीके से सर पर चोट आयी थी,इंटरनल आर्गन्स का भुर्ता बनना तय था लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ था। बस वो अनकांशश था और बॉडी टैम्प्रेचर कांटीनुअसली फ्लैक्चुयेट कर रहा था।अपने मेडिकल एक्सपीरियंस के बिहाफ पर डॉ श्रीनिवास इतना तो बता सकते थे कि फिलहाल उसकी लाइफ डेंजर जोन से बाहर थी।
गरिमा सिंह की नजर सिगरेट के पैकेट पर थी। उस लड़के की जेब से यह पैकेट मिला था। यह ग्रीक ब्रांड करेलिया की पैकेट थी। और दुनियां के तमाम तम्बाकू ब्रांड्स में इसकी अच्छी धाक थी। लेकिन इतनी महंगी सिगरेट अफोर्ड करने वाला इंसान आखिर यहां इस हालत में कैसे पहुंचा?
गरिमा सिंह ने लाइटर को भी उलट पलट कर देखा पर शायद वो डैमेज हो गया था।यह एक अजीब सा लाइटर था जिस पर एक हीरा जड़ा हुआ था लेकिन फिलहाल वह इसे जला नहीं सकी थी।
हां ,एक अच्छी बात यह हुई कि लाॅकेट बीच से खुल गया था लेकिन अजीब बात ये थी कि उसके अंदर एक माइक्रो की निकली थी जिसका शेप किसी सर्प जैसा था । वो काफी देर तक उस की को उलट पलट कर देखती रही लेकिन कुछ भी समझ पाने में असमर्थ रही थी । एक छोटी सी चाबी और सर्पिलाकार, ऐसा लगता था जैसे किसी एंटीक ट्रेजर की चाबी हो। उसे ध्यान से देखते देखते गरिमा को लगा जैसे उस सर्प की बिल्कुल छोटी लाल आंखें चमक उठीं हों। कहना ग़लत नहीं होगा लेकिन उस लेडी ऑफिसर को अचानक घबराहट होने लगी थी।उसने तुरंत ही लॉकेट बंद करके टेबल पर रख दिया।उसने महसूस किया कि उसके ढेर सारे मसाम पसीना उगल रहे हैं। अचानक उसकी सांसें उखड़ गयीं थी और उसे समझ नहीं आ रहा था कि अचानक उसकी बॉडी इतना स्ट्रेंज बिहैव क्यों कर रही है।गरिमा ने अपनी आंखें बंद कर लीं और स्वयं को नियंत्रित करने की कोशिश करने लगी। तभी उसके मोबाइल पर बेल बजने लगी । आधी आंखें खोलकर कर उसने स्क्रीन पर फ़्लैश होता नम्बर देखा।यह हाॉस्पिटल से माही का कॉल था ।गरिमा सिंह की आंखें सिकुड़ गयीं ।कॉल रिसीव करते ही उधर से माही की घबरायी आवाज उसके कानों में पड़ी, “मेम, प्लीज जल्दी हॉस्पिटल आ जाइये। ” इतना कहने के बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया था। पता नहीं किया था या ….। लेकिन माही की पैनिक्ड टोन सुनकर गरिमा ने ये तो अनुमान लगा लिया था कि देअर इज़ समथिंग बिग एंड सीरियस ।
क्या है उस लॉकेट का सीक्रेट?
ब्रांडेड सिगरेट रखने वाला लड़का आखिर कौन था?
बाटूनीलियम टाक्सिन का असर क्यों नहीं हुआ ?
माही की घबराहट की वजह क्या थी?
जानने के लिये साथ साथ चलते हैं दोस्तों इस गूंगी मोहब्बत के सफर पर।