गूँगी मोहब्बत – भाग-3
लेखक – इमरोज अशील
अनंता हॉस्पिटल में उस लड़के के सिराहने बैठी सर पे ठंडी पट्टी चढ़ा रही थी । पट्टी को बार बार पानी में भिगोने की वजह से तकिया गीला हुआ जा रहा था ।जाने क्या सोचकर उसने उस लड़के के सर को उठाकर अपनी गोद में रख लिया था । वैसे ये अजीब था लेकिन पता नहीं किस भावना के वशीभूत होकर उसने ऐसा किया। वैसे भी अगर अनंता की बात करें तो वो लड़की मासूमियत का पिटारा थी । उसका फेमिली बैकग्राउंड अच्छा था।वो यहां के मुख्य शिव मंदिर के प्रमुख महंत शिवनाथ जी की अकेली पुत्री थी ।मां बचपन में ही गुजर गयीं थीं। शिवनाथ जी ने तमाम कष्ट सहते हुये उसे शिव पार्वती जी की कथायें सुनाते हुये उसे बड़े लाड़ प्यार से पाला था । लेकिन अनंता …ईश्वर का ,महादेव बाबा का वरदान थी । सौम्य ,सरल एवं सेवाभाव से पूर्ण । अगर खूबसूरती की बात की जाये तो उसे देखकर प्रतिमान गढ़ा जा सकता था । उसे देखकर महसूस होता था जैसे वह पहाड़ों का वरदान है। सुराहीदार गर्दन, बड़ी ,गहरी और शांत आंखें ।एक सम्मोहन शक्ति थी उसकी आंखों में । शफ्फाक रंग ,बोलती तो ऐसा लगता जैसे मंदिर की घंटियां बज उठीं हों। शायद उसे उस लड़के की मां का ख्याल आया था जिसे अगर पता चलता कि उसका बेटा जिंदगी मौत से जूझ रहा है तो उसका कलेजा फट जाता। जरूर ऐसा ही कुछ सोचा होगा तभी वो और तन्मयता और सेवाभाव से पट्टी चढ़ाते चढ़ाते भावुक हो उठी और उसकी झील से आंखों से दो बूंद टपक कर उस लड़के के माथे पर ठीक वहां गिरे जहां पौराणिक कथाओं के हिसाब से तीसरी आंख है या विज्ञान कहता है पीनियल ग्लैंड है जिसे जैविक घड़ी भी कहा जाता है।चूंकि अनंता का सारा ध्यान पट्टी चढ़ाने पर था अन्यथा वो जान जाती कि आंसू गिरते ही उस लड़के के मस्तक की पेशियों में कुछ हरकत हुई थी।
इधर वो काला साया कुछ देर तक खिड़की के बाहर से ही अस्पताल के अंदर का जायजा लेता रहा था।चूंकि बाहर अंधेरा था तो ये संभावना न के बराबर थी कि कोई उसे देख सकता है। जब वो अंदर के हालात से मुतमइन हो गया तो उसने आस्तीन से हीरा निकालकर धीरे से खिड़की का कांच काट दिया था और आहिस्ता आहिस्ता खुद को खिड़की के अंदर कर लिया।वैसे ये कम जगह थी लेकिन जिस तरह से वो अंदर आया,देखकर कोई भी कह सकता था कि जिमनास्टिक या मार्शल आर्ट में उसका हाथ निश्चित ही अच्छा होगा। उसने काफी चुस्त ब्लैक फ्लेक्सिबल फायबर मिक्स कपड़े पहन रखे थे।पैरों में क्रेपसोल के शूज होने की वजह से उसके चलने की कोई आवाज भी नहीं आ रही थी। पलक झपकते ही वह अनंता के सर के पीछे आ खड़ा हुआ था ।एकाएक उसके हाथों में कोई बहुत चमकीली धातु जाने कहां से आ गयी थी ।अरे यह तो खंजर था । उस आदमी के चेहरे पर फैली निर्दयता अपनी पराकाष्ठा पर पहुंचती उससे पहले ही भटा$$क की आवाज के साथ कोई चीज उसके सर से टकराईं। दरअसल हुआ यूं था कि जीतन भाई की नजर किसी तरह उस साये पर पड़ चुकी थी और वो उसकी चाल देखकर इतना तो समझ ही गये थे कि ये जो भी है ,सही इंटेंशन के साथ नहीं आया है। जब तक वो कुछ भी सोचते ,उस साये के हाथ में खंजर नगर आने लगा था और अगर एक पल भी विलम्ब होता तो वो साया अपने इरादों में कामयाब हो जाता।जीतन भाई को कुछ और समझ नहीं आया तो सीधा ट्रीकेस में रखा एक वजनी पत्थर उठा कर मार दिया। अब ये पत्थरों से उनकी फल तोड़ने की प्रैक्टिस कहो या किस्मत ,लेकिन निशाना सटीक रहा। और कमाल ये कि इतना करते करते जीतन भाई खुद भी उछल कर उसके करीब पहुंच चुके थे। इस अप्रत्याशित अंडमान से वो साया चौंका जरूर लेकिन विचलित नहीं हुआ। लेकिन जीतन भाई अब तक तेज तेज चिल्लाना शुरू कर चुके थे।अंतिमा ने अचानक पीछे मुड़कर देखा और बस इतना देख पाती कि एक हाथ लहराते हुए जीतन भाई के थोबड़े पर पड़ा जो उस साये के एकदम करीब पहुंच चुके थे। जीतन भाई हट्टे कट्टे आदमी थे लेकिन ये हाथ उन पर काफी भारी पड़ा था। उनके चेहरे का भूगोल एकदम बदल गया था और जीतन भाई को रंग रहा था जैसे कोई उल्कापिंड उनके चेहरे से टकराया हो। जैसे ही उन्होंने अनंता से कुछ कहना चाहा ,उनके मुंह से ढेर सारा खून निकल कर कमरे के फर्श पर फ़ैल गया था।लेकिन वो साया अभी रुका नहीं था ,उसने जीतन भाई के पेट पर एक लात मारी और उन्हें उठाकर दीवाल पर दे मारा। जीतन भाई दीवाल से टकराकर रबर की गेंद की तरह वापस जमीन पर गिरे। लेकिन कोई भी ये नहीं बता सकता था कि वो जिंदा हैं या मुर्दा।
वो साया फिर बेड की तरफ बढ़ा । अनंता शॉक्ड थी।उसे समझ ही नहीं आया कि क्या करे? हालांकि इतना शोर सुनकर माही भी आ गयी थी जो शायद ऑफिस में ड्यूटी रजिस्टर पर कुछ इंट्री करने में व्यस्त थी। बाकी पेशेंट्स भी जाग गये थे लेकिन किसी की भी हिम्मत बीच में बोलने की नहीं पड़ रही थी। वो साया जीतन भाई से निबट कर फिर बेड की तरफ बढ़ा, उसके बढ़ने के अंदाज ऐसा था कि उसे किसी के होने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। अनंता को समझ नहीं आया कि क्या करे। उसने अचानक पास ही खड़ी ट्राली में से कैंची उठाई ली ।
“आगे मत आना। आगे मत आ….”, अनंता के बाकी शब्द मुंह में ही रह गये। उस साये ने एक कम प्रेशर का थप्पड़ अनंता को जड़ दिया था और इसके साथ ही अनंता होश के संसार से विदा लेते हुये दीवाल से जा टकराईं थी ।वो साया फिर एक किलिंग इंटेंट के साथ बेड पर लेटे हुये लड़के की तरफ बढ़ा। लेकिन …
जैसे ही उसकी नजर बेड पर लेटे हुये लड़के पर पड़ी , हैरत से वो उछल पड़ा । उसके चेहरे पर पीलापन आ चुका था । बेड पर लेटा हुआ लड़का अपनी आंखें खोल चुका था और बहुत ही शांत अंदाज में सब समझने की कोशिश कर रहा था । होता है न कि नींद से उठो तो एकदम सब समझ नहीं आता है।
वो साया पैनिक होकर पीछे हटने ही वाला था कि अचानक से आवाज आयी ,,,धांय..एक गोली आकर सीधा उसके बायें पैर की पिंडली में धंस गयी। उसने गोली की आवाज में सर उठाकर देखा तो लगभग एक दर्जन हथियारबंद लोग धड़धड़ करके अंदर घुस आये। सब के गन प्वाइंट पर पूरा अस्पताल आ गया था। जैसे ही इस साये ने स्थिति को भांपा , अपनी पूरी स्किल्स और एनर्जी को दर्शाते हुये उसी पोजीशन में जंप ली और किसी सांप की तरह लहराते हुए हवा में ही खिड़की से बाहर निकल गया। हालांकि उसके पीछे गोलियों की एक बाढ़ आयी थी लेकिन शायद वो उन गोलियों से तेज निकला था। अचानक उन में से दो दौड़कर खिड़की के पास पहुंचे ,लेकिन खिड़की के बाहर कुछ खाली पहाड़ियां और घटाटोप अंधेरे के सिवा कुछ भी नहीं था।
“रविंद्र! उसे बाद में देखेंगे।प्रियोरिटी अमर सर हैं। कवर हिम फास्ट ।”
यह..यस
फाइनली बेड पर लेटे लड़के का नाम पता चल गया था। यह अमर बाबू थे। अब इस सबके दौरान अमर उठ कर बैठ चुके थे। सभी हथियार बंद लोगों ने अमर के सामने झुक कर ग्रीट किया। अमर शायद पूरी सिचुएशन समझ चुका था । वो धीरे से बेड से नीचे उतरा।केवल एक नजर से अस्पताल का मुआयना किया और बिना किसी से कुछ बोले अस्पताल से बाहर की ओर चल दिया। सभी हथियारबंद लोगों ने उसे कमांडोज की तरह कवर कर लिया था
जैसे ही अस्पताल से बाहर आया तो कमांडोज की संख्या लगभग पचास हो गयी थी।इसका मतलब सब अंदर नहीं आये थे। माही जो खिड़की से सब देखने की हिम्मत कर पा रही थी ,यह देख कर उसकी आंखें फट गयीं थीं कि एक हेलिकॉप्टर हर्बल गार्डन में उतर चुका था और वो जिसे सबने अमर कहा था ,उसी में बैठ गया था। अगले तीन मिनट में अस्पताल में खामोशी छा गयी थी और जब माही आश्चर्य से बाहर निकली तो उसने तुरंत लेडी ऑफिसर गरिमा सिंह को फोन लगा कर ,भड़भड़ाते हुये अनंता की तरफ दौड़ी।
कौन है अमर?
कौन उसे मारना चाहता था?
वो कौन लोग हैं जो उसे लेकर गये हैं?
गरिमा सिंह का क्या रियेक्शन होगा?
क्या अमर यहां कभी वापस आयेगा ?
दोस्तों, सब सवालों के जबाब छुपे हैं हमारे साथ आप की इस यात्रा में । साथ साथ देखते हैं कि मोहब्बत का गूंगापन कितनी आवाज करता है?