तुम्हारे लिए
************
भाग पन्द्रह
*************
तन्मय के दोस्त मोहित की भी अभी शादी नहीं हुई थी उसने एक इलैक्ट्रोनिक्स की बड़ी सी दुकान खोल ली थी , जिसमें दुनिया भर के गैजेट्स मिलते थे , और घरेलू उप करण जैसे टी.वी. फ्रिज कूकिंग रेंजेज भी।अच्छा खासा पैसा था घर में, बस अब एक अदद लड़की की तलाश थी।
रात को आठ बजे पहुंचा था तन्मय घर में , उस
के मम्मी पापा उसके इंतजार में ही बैठे थे..आज पहला ही
दिन था ,और तन्मय देर से घर पहुंचा था,सवाल प्रभा जी ने किया था..” मोहित के घर किसी छुट्टी के दिन चले जाते,हम लोग तो डिनर के लिए कब से तेरे इंतजार में बैठे हैं…”
” मोहित के घर मेरा इन्टर व्यू कॉल आया पड़ा था ,
उसे ही लेने गया था..अगले संडे को है इंटरव्यू,फोन आया
था उसका….”
” इन्टरव्यू कॉल ,आर.ए.एस. का ,अरे सच में ,जरा दिखाना..” इन्टरव्यू के नाम से मजिस्ट्रेट साहब की तमाम नाराजगी कपूर की टिकिया तरह उड़ गयी थी, और प्रभा
जी का चेहरा भी खिल उठा था।
पूरे पन्द्रह दिन हो गये थे , जाह्नवी को तन्मय से मिले हुए ,बहुत अजीब मगर बहुत दिलचस्प लड़का लगा था वो उसे,तीन साल तक एक ऐसी लड़की के लिए व्याकुल रहा,
जिसे वो ठीक से जानता तक नहीं था,दो तीन मुलाकातों ने उस पर गहरा असर डाल दिया ,कहां होते हैं आजकल ऐसे लड़के, रह रह कर ख्याल आता था उसे तन्मय का , एकाध
बार उसे लगा कि फोन करे ले तन्मय को ,पर बाद में लगा
यह शायद उचित नहीं रहेगा ,बार बार जाह्नवी अपनी इस उत्सुकता और इच्छा को खारिज करती रही, मगर आज
जब वो वीक एंड के बाद अपने ऑफिस में आई तो लगा ,
कम से कम एक औपचारिक फोन तो किया ही जा सकता
है,उसने कुछ देर सोचा और उसे कॉल लगा दिया..
” हैलो , पहिचान गये ,मैं जाह्नवी , ऑफिस में होंगे
आप तो अभी…नहीं…”
तन्मय को जाह्नवी की कॉल देख कर कुछ अजीब सा लगा ,फिर उसे ख्याल.आया कि शायद उसे अपर्णा के
बारे में कुछ नयी मालूमात हासिल हुई है ,उसने तुरंत ही फोन पिक कर लिया था..”नहीं ऑफिस में नहीं हूं ,कार में हूं, अभी अजमेर से लौट रहा हूं….”
” जरूर कोई जान पहिचान होगी आपकी वहां,वीक एंड के लिए गये होंगे…”
” नहीं ऐसा कुछ नहीं है ,मेरा इंटरव्यू था बस उसके लिए ही गया था,बुआ रहती हैं मेरी अजमेर में ,वो मानी ही नहीं ,तो रात को रूकना पड़ा,बस वहीं से लौट रहा हूं ,आप बताइये आपने कैसे फोन किया , क्या अपर्णा जी के बारे में कुछ नया पता चला है.. “
“नहीं ,उसके बारे में तो अभी कुछ भी पता नहीं चला , मैंने तो वैसे ही कर लिया था फोन , सोचा हालचाल ही पूछ लूं ,वैसे किस चीज का था इंटरव्यू,नयी जॉब चाहते हैं आप, मगर आपके पास तो ऑलरेडी एक सरकारी जॉब है….”
“एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज का इन्टर व्यू था,आर.ए.एस.
मेन के बाद ,उसी के लिए गया था ,कल दिन में था… “
“ओह,ऑल द बेस्ट , आप जरूर सिलैक्ट हो जायेंगे , चलिए फोन रखती हूं ,किसी दिन फिर पिलाइये मुझे कॉफी , उस दिन तो बिन पिये ही रह गयी , मिलिए किसी.दिन….”
” जी ,जरूर , आप जब चाहें….” तन्मय यह कहना
तो नहीं चाहता था ,पर फार्मेलिटी में उसे कहना ही पड़ा…” ओ.के. बाय….”
तन्मय के समझ में नहीं आया कि पूरे दो हफ्ते के बाद जाह्नवी को अचानक उसकी याद कैसे आ गयी ,पर वो आज खुश था ,काफी अच्छागया था उसका इन्टरव्यू ,बहुत
सारे सवाल तो उस की इस प्रेजेन्ट जॉब से ही रिलेटड थे ,
और एक एक्सपर्ट ने तो उसके किताबों के शौक पर ही
उसका पूरा इम्तिहान ले डाला ,कुछ फैमिली रिलेटेड सवाल
भी थे ,बहुत ही दोस्ताना अंदाज था पूरे.ही पैनल का ,उसे
तो बहुत डर लग रहा था ,सुना था बहुत सिफारशें चलती हैं,
पर उसे तो ऐसा कुछ भी नहीं लगा ,रिजल्ट आने पर ही पता चलेगा,उसका सोचना कहां तक ठीक है,उसने तो आर.ए.
एस. का इम्तिहान भी अपर्णा को ख्याल में रखकर दिया
था , सोचा था ,घर.वाले जिद करेंगें शादी के.लिए तो कह
देगा कि अभी कुछ और कर रहा हूं,पर अब तो किसी बहाने बाजी की जरूरत ही नहीं रही थी और दीदी तो मिशन मैरिज
में अब तक लग भी चुकी होंगी….
तन्मय का अनुमान सही था , मेघा अपने घर पहुंचते ही युद्ध स्तर पर तन्मय के लिए उपयुक्त लड़की की खोज में लग गयी थी ,और वो चाह रही थी कि कोई ऐसी लड़की मिले जो तन्मय की जोड़ की तो हो ही ,साथ ही ,उनका घर भी संभाल ले ,दो तीन लड़कियां उसने शॉर्ट लिस्ट कर भी ली थीं,पर उन
में सर्वाधिक उपयुक्त थी ,अर्चना ,बनस्थली में पढ़ी लिखी थी , उसके माता पिता भी बनस्थलीमें प्राचार्य थे ,मतलब जयपुर
से केवल दो घंटे की दूरी, पर और आगे बात चलाने से पहले
वो एकबार अपने पापा से बातचीत करनी चाहती है,दिनकर
तो उसने लड़की की फोटो भी दिखा दी थी ,उसे भी लड़की अच्छी ही लगी थी।
हॉस्पिटिल से निपट कर वो एक साथ मम्मी पापा
से बात कर लेगी ,शुभस्य शीघ्रम,सब कुछ ठीक रहा तो
आते सन्डे को एक मीटिंग फिक्स कर लेते हैं ,एक साथ ही देखने दिखाने का प्रोग्राम हो जायेगा और फिर चट मंगनी पट ब्याह।मन ही मन एक तरह से सब कुछ तय कर लिया था
मेघा ने,तन्मय जयपुर क्या आया , घटनाओं का पहिया बहुत तेजी से घूमने लगा था,पर यह रूकेगा कहां,यह तो किसी को पता नहीं था….
***************************
(शेष आगे )
अजय कुमार