कहानी एक रात की
भाग.. 3
तीसरे दिन राजवीर डॉ सोमेश से मिला।
” हाँ तो राजवीर, दवाई ले रहे हो ना,
” हाँ ले रहा हूं, बस कभी कभी रह जाती है। लेकिन डॉक्टर जाने क्यों मन शांत नहीं होता…. अकेलेपन से जी घबरा जाता है। घर काटने को आता है….. ना मन घर में शांत होता है और ना ही बाहर। दवाई खाकर नींद जरूर आ जाती है कुछ देर के लिए… राजवीर ने गर्दन इधर उधर घुमाने के बाद बोला।
” तुम एक्सरसाइज और ध्यान कर रहे हो…. सोमेश ने पर्चे पर दवाई लिखते हुए कहा।
” नहीं कर पा रहा डॉक्टर, मन ही नहीं लगता…. सही कहूं तो बार बार ऐसा लगता है मै जी क्यों रहा हूं……मरना बेहतरीन विकल्प है, शायद सारे दर्दो की दवा….. राजवीर ने घड़ी के डायल को घुमाते हुए कहा।और वापिस डायल को फिर वही कर दिया।
” राजवीर लेकिन इस सबसे बाहर निकलना है तो खुद से डील करना होगा।खुद से जीतना होगा…. खुद से लड़ना होगा…. समझ रहे हो ना,…. डॉ सोमेश ने कहा।
” लेकिन मै हार जाना चाहता हूं, छुटकारा पाना चाहता हूं। क्यों जीना डॉक्टर…… किसके लिए जीना? कहकर राजवीर छोटे बच्चे की तरह रोने लगा।
” राजवीर, जिंदगी बहुत अन्सरटेन है, कब क्या कैसे कहाँ कितना होगा कोई नहीं जानता…… जिंदगी जितनी भी हो दिलेरी से जिओ…… हो सकता है आने वाले जीवन में खुशियां हो……. जिंदगी के लिए मकसद ढूंढो और फिर उस मकसद को जिंदगी बना लो….
” कोशिश करूँगा डॉक्टर….. अच्छा अब चलता हूं….. कहकर राजवीर डॉक्टर सोमेश के कमरे से बाहर आकर डॉक्टर रविश के पास पंहुचा।
” ओह्ह राजवीर, आओ मिल लिए अपने डॉक्टर से..
” हाँ, मिल लिया….. आप कैसे है?
” मै एकदम अच्छा हूं, अपना ख़याल रखा करो तुम, उदासी अच्छी नहीं लगती तुम्हारे इस क्यूट फेस पर….
” अच्छा डॉक्टर, वो लड़की कैसी है अब,
” वो….. वो तो अगले ही दिन चली गई। एक बात अज़ीब थी… जिस क्लोट की वजह से उसे पैरालिसिस हुआ था, वो अचानक ही ठीक हो गया। कमजोर तो थी लेकिन जिद्द करके हॉस्पिटल का बिल जमा किया और चली गई… डॉक्टर ने कहा।
” व्हाट्???मै तो सोच रहा था आज मिलूंगा और माफ़ी मांगूगा…
” ओह… लेकिन वो तो चली गई….
” अड्रेस है क्या आपके पास,
” नहीं,
” चलिए ठीक है डॉक्टर, जैसी आपके भगवान की इच्छा…. कहकर राजवीर चला गया।
लोग अक्सर घर जाने के लिए जल्दबाज़ी करते है लेकिन राजवीर को कोई जल्दी ही नहीं थी। धीरे धीरे इस घटना को पंद्रह दिन बीत गए। रोज़ जैसे पंद्रह दिन। ना कोई खास खुशी ना दुख।
ऑफिस में काम अधिक था आज कब सात बज गए उसे पता ही नहीं चला। अचानक बॉस का मैसेज आया कि उसे पूना के लिए निकलना होगा। गाड़ी ड्राइवर सब तैयार है…
” लेकिन सर इतनी जल्दी, अचानक ऐसे कैसे…
राजवीर मै तुम्हारे अलावा किसी पर भरोसा नहीं कर सकता। दो जोड़ी कपडे ही तो रखने है, थोड़ी देर लगेगी… प्लीज यार….मै जानता हूं तुम मैनेज कर लोगे।
ओके सर, आई विल मैनेज….. कहकर राजवीर ने अपना केबिन बंद किया और गाड़ी की ओर तेज़ कदमो से गया। बैठते ही उसने ऐसी ऑन किया। तेज़ ऐसी में भी उसकी शर्ट पसीने में भीग रही थी।उसने अपनी बीपी की गोली ली और गाड़ी स्टार्ट की।खाली सड़क पर उसकी गाड़ी सरपट दौड़ रही थी। लग रहा था इस दौड़ में केवल वही है….. लेकिन उसे तो चलेंज के साथ जीतना पसंद था। गाड़ी ठंडी हो चुकी थी। घर आ गया था। गाड़ी बंद करके राजवीर आँख बंद कर उसी में बैठा रहा। फिर उसने चश्मा पोछकर आँखों पर रख लिया। घर खुला था। राजवीर की मेड शांता घर में ही थी।
“भैया, खाना बना दिया है, घर जाऊं क्या? आज सोनू को तेज़ बुखार है…… मेरे बिना कुछ खाएगा नहीं। फिर दवाई भी देनी होंगी….. शांता ने साड़ी का पल्लू खोसते हुए कहा।
” हाँ दीदी जाओ, और हा तीन दिन की छुट्टी है आपकी, बाहर जा रहा हूं काम से…. आप अपने बेटे का ख़याल रखिए और ये कुछ पैसे भी रखिये…. पांच सौ के दो नोट देते हुए राजवीर ने कहा।
” भैया जी, ठंकु….
शांता की अंग्रेजी अक्सर राजवीर के चेहरे पर मुस्कान ले आती थी। नहाकर उसने बैग में कुछ कपडे रखे खाना खाया।और घर बंद करके गाड़ी में आ बैठा। यूँ तो ड्राइवर आ पंहुचा था लेकिन राजवीर को सफ़र अकेले करना पसंद था।जाने क्यों उसके मन में उलझन थी…. एक अज़ीब सी कसमसाहट थी…. कुछ जैसे होने वाला हो। उसका चश्मा बार बार उसकी नाक पर आ रहा था। गाड़ी स्टार्ट करने ही वाला था राजवीर कि उसका फ़ोन बजा….
किसका फ़ोन आया था उसे?
राजवीर को बेचैनी क्यों थी?
क्या होने वाला था अब उसके जीवन में?
जानने के लिए पढ़िए ” कहानी एक रात की ” का अगला भाग