बात एक रात की
***************
भाग इक्कीस
***************
“यह क्या कह रहे हो माचवे , यह तो सच में तुम एक बहुत बड़ी खबर खोद कर ले आए हो , एक हत्या कांड सुलझाते सुलझाते यह तो दूसरा ही खुल गया,और मजे की बात यह दोनों ही इन्टरकनैक्टेड हैं ,और यही नहीं हमारे पास अब एक प्रत्यक्ष दर्शी गवाह भी मौजूद है,कमाल है ,कमाल है माचवे तुम्हारी तीक्षण बुद्धि सच में ही कमाल है..”
ए.सी.पी. मनोहर जोशी अपने अधीन काम कर रहे इस काबिल अफ़सर से सचमुच खुश हो गये थे,जो भी वो खोद
कर लाया था, उसने मनोहर जोशी जी के स्नायुतंत्र को एक बारगी झनझना कर रख दिया था।
” पर सर ,यह गवाह मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान नहीं देना चाहता..वो तो इसी बात से खुश है कि विजय घाट्गे को किसी ने तो मौत के घाट उतारा…वह..”
” अभी उसकी चिन्ता तुम मत करो…तुम अब ऐसा करो कि पहले उस पिछले केस को ही अंजाम तक पहुंचाओ आसान है यह अब तो यह बिल्कुल,उस फॉरेस्टकेस में विजय के अतिरिक्त और तीन लड़को का जिक्र भी जरूर होगा..उन
के नाम और फोटो निकाल कर उनकी पहिचान भी कराओ… नारायण घाट्गे की कैंची की तरह चलती हुई जुबान तो बंद
हो,आजकल उसे अपने बेटे से ज्यादा इलैक्शन प्यारा लगने लगा है, रोज नये प्रेस कॉन्फ्रैंस सूझ रहे हैं उसको,हम मुंबई पोलिस वालों पर ही कीचड़ उछाल रहा है..मैं तो खुद गया
था उससे बात करने,पर अब यही होगा आगे का रास्ता, मुझे पूरी उम्मीद है ,खुद ब खुद ही खुल जायेगा सब,माचवे, इस केस के हत्यारे को हम बाद में देखते हैं,सच में तुमने एक प्रशंसनीय काम करके दिखाया है..तुमचे खरेच उत्तर नाहीं..”
माचवे के चेहरे पर संतोष की मुस्कुराहट आ गयी… जोशी साहेब के साथ बरसों से काम क रहा था माचवे..और
हर केस में जब सारे रास्ते बंद होते हुए नज़र आते थे तभी वो कहीं से एक दूर की ऐसी एक कौड़ी निकाल लाता था,जिस
से रूख ही पलट जाता था पूरे केस का….”ठीक है सर, मैं करता हूं यह….नो प्रॉब्लम…हुआ ही समझिए यह…।”
” तुम यह सब करो…और मैं जा कर इस नारायण घाट्गे का भोंगा बंद करवाता हूं..पर ध्यान रहे,अभी कहीं भी हमारे उस गवाह का जिक्र नहीं जाना चाहिए बाहर..पता लगे
एक और शहीद हो गया…वो लड़की बहुत बहादुर लग रही है मुझे, वी मस्ट प्रॉटेक्ट हर,ठीक है न…”
” यह तो सर सबसे जरूरी है,उसे तो हमें बिल्कुल भी पब्लिक नहीं होने देना है…मैं आपकी बात अच्छी तरह समझ गया हूं ,सर..।” एक कड़क सैल्यूट बजा कर जोशी साहेब के ऑफिस से बाहर निकल गये थे ,माचवे…और माचवे के जाते ही मनोहर जोशी भी तुरंत अपनी सीट से उठ खड़े हुए थे,उन्हें पहले नारायण घाट्गे को जाकर इस सच का आईना दिखाना था…जिससे आगे का रास्ता खुद ही खुल जाए।
जब मनोहर जोशी पहुंचे, नारायण घाट्गे घर पर
ही मौजूद थे..उन्हें देखते ही माथे पर बल पड़ गये थे सीनियर घाट्गे के माथे पर…मगर जब यह पता लगा कि वो ऑफिसर क्या कहने आया है तो उनके माथे की रेखाएं एकदम सिकुड़ गयीं… ” तुम कहना क्या चाहते हो ,जोशी…”
” सर, बस इतना ही कि हमें पता लग चुकी है,फॉरेस्ट वाले केस के पीछे की सारी हकीकत ,ढूंढना हम क्या चाहते
थे और देखिए हमें मिल क्या गया है…”
“और तुम सोच रहे हो मैं तुम्हारी इन गीदड़ भभकियों
से डर जाऊंगा..मैं राजनीति के सारे पैंतरे जानता हूं..पता है मुझे…सरकार बदलती है तो सच भी उसके साथ बदल जाता है…अतीत से नये नये सच खोद कर लाती है हर नयी सरकार तुम भी बदल डालो सच,कर दो यह प्रसारित कि फॉरेस्ट केस मन गढन्त था…कर सकते हो तुम यह ,सुबूतों से चलती है न तुम्हारी दुनिया, तो ले आओ सुबूत, पर राजनीति में पता है ,
जोशी,हम लोग ऐसे में क्या करते हैं… विरोध करते हैं.. सत्ता का अन्याय बताते हैं जनता को, सुबूत.नहीं समझाते…लोगों को विश्वास जीतते हैं..हम लोग इलैक्शन जीत कर देते हैं हर जवाब, जो इलैक्शन जीता समझो सच भी उसका, सुबूत
की जरूरत ही नहीं, मेरा बेटा मार डाला गया है न..अब तुम उसी पर कीचड़ उछालोगे…उछालो..और देखो वो कहां गिर कर किसके चेहरे पर चिपकता है…करो तुम्हें जो भी करना है
मैं भी देखता हूं क्या होता है आगे.. “
” ठीक है सर , अब आपके प्रति कर्तव्य मेरा पूरा हुआ…आपको यह सब बताना फर्ज था मेरा,मैं आपकी भी मजबूरियां समझता हूं मैं, आप अपनी नहीं किसी दूसरे के
पाप की फसल काट रहे हैं..मैं तो शुरू से जानता हूं आपको कितने काबिल और हर दिल पसन्द नेता हैं आप.. इसीलिए बस आपको सब बताने चला आया..आगे पोलिस कोई प्रेस कॉन्फ्रैंस करे ,उससे पहले आपको यह बताना जरूरी समझा मैंने…जय हिंद,जय महाराष्ट्रा सर…।”
मनोहर जोशी तो चले गये पर नारायण घाट्गे को अपनी चिन्ता के भंवर में अकेले गोता खाते हुए छोड़ गये…
उन्हें पता था कि मनोहर जोशी ने जो कुछ कहा है,उसके पीछे जरूर पर्याप्त सुबूत भी होंगे…पर एक बात समझ में नहीं आ रही थी उन्हें..जब सब उसे पता चल ही गया है तो यह सब
यहां आकर उन्हें बताने की जरूरत क्या थी.जरूर अप्रत्यक्ष
तौर पर यही चाहते होगा कहना, कि अब जब साफ है सब
कुछ तो मैं कोई भी स्टेटमैंट जारी नहीं करूं, कोई भी नयी
प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से बाज आ जाऊं, मतलब अभी तक उसे हत्यारे के बारे में कोई भी सुराग नहीं मिला है… लेकिन चाहे जो.भी हो मुझे बहुत सावधान रहने की जरूरत है,और इससे पहले कि बात हाथ से निकल जाए..मुझे यह सब किसी तरह आगे बढ़ने से रोकना ही होगा।
******************
( शेष आगे…)
अजय कुमार