अजय कुमार का उपन्यास ‘तेरे लिए ‘भाग -22

तुम्हारे लिए
**********
भाग बाईस
**************
” मतलब…” तन्मय की कार जो अब तक तेज गति
से अपने गंतव्य की तरफ भागी जा रही थी,उसे अचानक एक ब्रेक लग गया..” मतलब यह कि अगर मैं यह कहूं कि तुम मुझे पसन्द आ गये हो , देखो चौंको मत,सच कह रही हूं, अचानक कुछ नहीं हुआ है, जिस तरह तुम सब का इतना ख्याल रखते हो ,इतना सोचते हो, मुझे तुममें एक अहंकारी पुरूष की जगह एक सरल हृदय और केयरिंग हस्बैंड दिखाई देता है,तो बताओ क्या तुम मेरी इस बात पर विश्वास करोगे कि मैं तुमसे प्यार करने लगी हूं…”
तन्मय की कार की गति बहुत धीमी हो गयी थी ,और मन की गति बहुत तेज..” यह आप,अरे मतलब तुम ,यह क्या कहने लगीं,आप जरूर मुझ से आज मजाक कर रही हैं ,आप
को तो सब कुछ पता है फिर भी…”
” नहीं,सब कुछ पता है तभी तो कह रही हूं ,मैने तुम्हारे साथ बहुत सी बातें की हैं ,मैं समझ पाई हूं तुम्हारी नेचर को , पहले यह नहीं सोचा था मैंने ,पर तुमसे बार बार मिलते रहने
के बाद मुझे लगा कि मुझे जैसी कंपेटिबिलिटी चाहिए ,वो
सब तुम्हारे साथ मैच करती है..हां ,अगर तुम नहीं चाहते…”
” मतलब यह मजाक नहीं है ,आप ,अरे तुम…सच
में ऐसा चाहती हो, पर मेरे लिए तो यह एक शॉक की तरह है” जाह्नवी हंसने लगी.. ” शॉक की तरह मगर क्यूं ,क्या मैं देखने
में इतनी बुरी लगती हूं…”
“नहीं ,बात वो नहीं है ,पर तुम्हें कोई ऐसा आदमी कैसे पसन्द आ सकता है जिसके मन में पहले से कोई और बसा है,और कोई और भी क्यूं तुम्हारी की ही एक सहेली…”
” सच है तुम्हारी बात ,पर मुझे यह भी तो पता है
कि यह प्रकरण तो शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया ,परदा गिर चुका है और जिसके लिए तुम इतना सोच रहे हैं , उसे
तो शायद कभी तुम्हारा ख्याल तक नहीं आता होगा, अगर
कुछ भी ऐसा होता ,या अब भी कोई उम्मीद बाकी होती तो
मैं कदापि ऐसा नहीं कहती…पर अब तो सब कुछ खुल चुका है….”
तन्मय एक क्षण के लिए चुप हो गया था ,अब उसे यह समझ आ गया था कि जाह्नवी क्यूं अचानक उससे दोबारा मिलने को उत्सुक हो गयी थी,मतलब उसके मन में जो बात थी वो आज सच हो गयी थी,और अब तन्मय की समझ में नहीं आ रहा था ,वो कैसे इस नयी स्थिति को संभाले।
जाह्नवी ने जो सोचा था ,वही कर भी दिया था , पहला मौका मिलते ही उसने अपने मन की बात कह दी थी,पर उसे डर भी लग रहा था कि तन्मय उसकी इसी सीधी बात करने
के तरीके को कहीं अन्यथा न लेले। अपने सवाल के जवाब में तन्मय के चुप रह जाने से वो कुछ ठिठक गयी थी, शायद उस
ने थोड़ी जल्दबाजी से काम ले लिया था..” क्या हुआ कुछ जवाब नहीं दिया तुमने…”
” सच कहूं जाह्नवी जी तो मैं इस बारे में अभी कुछ
भी कहने की स्थिति में नहीं हूं , क्योंकिअभी एक दिन पहले
ही तो हम सबने घर में बैठ कर यह तय किया है कि मेरे आर. ए.एस के रिजल्ट आने से पहले शादी की बात ही नहीं करेंगे, और आज तुमने यह सब कह कर तो मुझे विस्मित कर दिया है,मैं कुछ कह ही नहीं पा रहा हूं ,पर यह तो सच है कि शादी
तो करनी ही है, और अब मेरी अपनी तो कोई ऐसी मरजी या पसन्द भी नहीं है ,मन एकदम खाली बरतन की तरह हो गया
है,तो मैं तो आपको यही परामर्श दूंगा कि आप क्यूं मेरे जैसे आदमी को इतनी प्रायोरिटी दे रही हैं। तुम आज की स्थिति
को ही देख लो, हम अजमेर जा रहे हैं, एक मृगमरीचिका
जैसी स्थिति का पीछा करते हुए , आजकल के जमाने के लिहाज से यह परिपक्व मानसिकता का तो प्रतीक नहीं है,
कई बार तो मुझे यूं लगता है कि जैसे मैं वास्तविक दुनिया से
दूर कथा कहानियों जैसी कल्पनाओं में ही गुम रहता हूं , वही शायद मुझे अच्छा भी लगता है ,मेरे पापा और दीदी भी मुझे मेरी इसी प्रवृति को ले कर कुछ न कुछ कहते रहते हैं , मैंने
इसी लिएअब सब कुछ उन्हीं के हाथों में छोड़ दिया है ,मुझे
यह समझ में आ गया है ,हम अपनी.डेस्टिनी चाह कर भी
प्लान नहीं कर सकते,जो होना है.शायद अन्ततः वही होता है।
जिंदगी जब चाहे अपनी जेब से कोई भी नया ताश का पत्ता निकाल कर हमारे खेल की दशा ही उलट देती है,इसलिए मैं आजकल बस वही काम करता रहता हूं जो तुरंत मेरे सामने आ जाता है…वो एक शे’र है न …
जिंदगी है एक है दरिया ,चढ़ता है उतरता है
और किश्तियों में हम हैं ,आगे का खुदा हाफिज।
अब और क्या कहूं ,आप खुद ही इतनी समझदार है , आप ही सोच लीजिए….”
कितने सरल और सीधे लहजे में तन्मय ने अपने मन की बात रख दी थी ,शायद दिल की भाषा ऐसी ही होती है , एक साफ़ आईने की तरह,जिसमें दर्द के आखर धूप की तरह चमकते हैं,जाह्नवी भी यह बातें सुनकर एक बार खामोश हो गयी थी,तन्मय की बातों का उस पर असर हो गया था, उस
की वाचालता पर जैसे किसी ने एक अदृष्य लगाम सी डाल
दी थी ,कार पर लगातार अपनी मंजिल की तरफ तेज रफ्तार
से बढी चली जा रही थी।
तन्मय का मन पर अब जाह्नवी की बातों से दूर ,
अलग ही दिशा में भटकने लगा था, क्या सच में वो आज
फिर से अपर्णा को देख पायेगा ,क्या अपर्णा को उसे अपने
सामने देख.कर कुछ पुराना याद आयेगा,पर जैसे सोच.की दूसरी लहर पहले वाली लहर पर चढ़ गयी थी, वह ऐसे क्यूं सोच रहा है ,अपर्णा अब किसी दूसरे के साथ है ,अपने मन
पसन्द आदमी के साथ, वह.सचमुच पागल हो गया है ,उसे
इस तरह.सोचने का अब.कोई अधिकार ही नहीं है,वह हम
दर्दी के आड़े या फिर मानवीयता को अपनी  ढाल बना कर शायद खुद को ही धोखा दे रहा है…
“यहा रोक लो कार को..कुछ नाश्ता कर लेते हैं,इतनी सुबह तो कुछ.खाया.नहीं गया था.. ” तन्मय ने देखा मिडवे रेस्तरां जैसा कुछ आ गया था ,तन्मय ने तुरंत कार को सड़क
से उतार लिया था।
*********************
(शेष आगे)

अजय कुमार

WhatsApp Image 2026-06-03 at 13.23.29 — Vcare Language Academy

Author

Leave a Comment