पूस की रात (कविता) लेखिका– डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ‘प्रियांजलि’ पूस की रात हूँ मैं ही, रात रानी बन आती हूँ , सृष्टि का श्रृंगार हूँ मैं, जाड़ों की मां कहलाती हूँ। नीरवता और धुंध कुहासा, मेरे आँचल के मोती हैं, लंबी मेरी रातों में, स्वप्न सुखद से बसते हैं, चंद्र प्रभा के धवल ओज में, माधुर्य समाया रहता है, मेरी शीत लहर में ही, फसलों में दाना आता है, अन्नदात्री निशा हूँ मैं, पालन सृष्टि का करती हूँ , खुशहाली को लाने वाली, सखी, सहचरी सी हूँ मैं, सर्द हवा, पसरा सन्नाटा, रौब है मेरी रजनी का, नन्हे मोती बूंद ओस के पीयूष है मेरी रैना का, हेमंत निशा मैं हिमनद सी, थर्राती कुछ इठलाती हूँ , ठिठुरन, सिहरन पैदा करती, कंपकपाती ठंडी लाती हूँ , पूस की रात hu मैं ही, रात रानी बन आती हूँ … डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ‘प्रियांजलि’