WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
August 8, 2026

बात एक रात की**************भाग अठारह************सीनियर इन्सिपेक्टर माचवे रायगढ़ तो पहुंच गये पर जितनी तैयारी वो मन ही मन कर के वहां पहुंचे थे , वैसा वहां कुछ भी नहीं था, जो कुछ भी उन्होंने वहां जाकर देखा उससे उन्हें निराशा ही मिली।पीड़िता के घर में सिर्फ दो लड़कियां थीं, एक मान्यता जिसका बेरहमी से पहले…

WhatsApp Image 2026-06-26 at 18.23.32 (1) — Vcare Language Academy
August 7, 2026

वहाँ कौन है? (भाग 39) कुमार अब भी उसी स्थान पर खड़ा था जहाँ कुछ क्षण पहले पत्थर की भूमि पारदर्शी दर्पण बन गई थी। उसकी दृष्टि बार-बार उसी फर्श पर लौट जाती, मानो उसे विश्वास ही न हो रहा हो कि अभी जो कुछ उसने देखा, वह केवल कुछ क्षणों का भ्रम था। उदय…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.03.01 — Vcare Language Academy
August 7, 2026

उस पार भाग -17                         इसके बाद न जाने कितने दिन बीत गए। मैं साधना के सोपान एक के बाद एक पार करता गया। एक दिन मैं पूरे दिन साधना में रत रहा, यहां तक कि रात हो गई। मैं अपने बिस्तर पर बैठा शीशे लगी गोल खिड़की से बाहर का नज़ारा देख रहा था। पूर्णमासी की…

WhatsApp Image 2026-06-23 at 14.32.11 — Vcare Language Academy
August 7, 2026

39 अन्वी ने किताब बंद नहीं की थी, बस उँगली उसी पन्ने के बीच अटकाए रखी थी — जैसे शब्द भाग न जाएँ। खिड़की के बाहर शाम धीरे-धीरे उतर रही थी। दूर हॉस्टल के बरामदे में किसी के बर्तन रखने की खनक आई, फिर चुप्पी फैल गई।उसने साँस भरी।आज पूरे दिन भीतर एक अजीब थकान…

WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.01.46 (1) — Vcare Language Academy
August 7, 2026

50- सफलता का स्वाद अभी ठीक से चख भी न पाई थी, कि तभी एक फ़िल्मी पत्रिका के कॉलम ने उसका मूड खराब कर दिया। नई सिने तारिका के कुछ सनसनीखेज राज़ के नाम से दो पेज का लेख था। जिसमें विश्वसनीय सूत्र के हवाले से दावा किया गया था कि उर्वशी ने पहले तो…

WhatsApp Image 2026-05-18 at 20.13.10 — Vcare Language Academy
August 7, 2026

कहानी एक रात की भाग 15 माँ मुझे कोई लोरी सुना रही थी…… चंदा के रथ पर आई हैमुस्कान संग में लाई हैसपनो का झूला झूलाएगीराजा को निंदिया आएगीसो जा मेरे लाल बाहों मेंलेके चलूँ खुशियों की राहो मेंआ हा ओ हो आहासो जा मेरे लाल सो जा मुझे सुलाकार माँ बिंदिया के घर चली…

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
August 7, 2026

बात एक रात की****************भाग सत्रह**************” अरे रे…संभलिए…आपकी तबियत तो वाकई बहुत खराब है..चलिए..सामने ही एक ज्यूस कॉर्नर है,वहां बैठिए.. ज्यूस भी पी लीजिए..चलिए चलते हैं..।”समय रहते हेमन्त ने विजया को चक्कर खा कर गिरने से बचा लिया था, बहुत ही मजबूत पकड़ थी उसकी और उसएक पकड़ ने ही विजया पर जैसे सारा रहस्य खोल…

WhatsApp Image 2026-06-17 at 10.49.03 (1) — Vcare Language Academy
August 6, 2026

सरोरुह 11 नया दिन नई कोशिशें चंदों ठंड की परवाह किए बिना सुबह की पहली बस से जानकी और बच्चियों को साथ लेकर गाँव के लिए निकल ली। भीतर के तूफ़ान को घर पहुँचने की जल्दी है। वह जानती है कि उसके इस निर्णय के साथ कोई खड़ा नहीं होगा, पर बिना किसी की फ़िक्र…

WhatsApp Image 2026-06-23 at 14.32.11 — Vcare Language Academy
August 6, 2026

38 सुबह धीरे-धीरे कमरे में उतर रही थी।खिड़की के परदे से छनकर आती धूप दीवार पर एक तिरछी रेखा खींच रही थी। अन्वी की आँख खुली तो कुछ पल उसे समझ ही नहीं आया — वह कहाँ है, कितने बजे हैं, और रात कब बीत गई।शरीर अब भी हल्का टूट रहा था, मगर बुखार उतर…

WhatsApp Image 2026-06-14 at 19.43.59 — Vcare Language Academy
August 6, 2026

भलोल भाग -47   एक सप्ताह रहने के बाद मम्मी-पापा, पिंकी और शन्नो वापिस अमृतसर लौट गई थी। मैं कर्नल दीपक साहब से गाड़ी लेकर उन्हें गाड़ी में बैठा आया था। वे सब बहुत खुश थे। आशीर्वाद दे रहे थे। मैं लौट कर आया तो राजी ने दरवाजा खोला। नहा कर निकली थी। खूब खिली…

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
August 6, 2026

बात एक रात की**************भाग सोलह***********” आपने तो मेरी सहेली को छीन ही लिया है मुझसे, अब जब देखो यह आपके साथ ही बातें कर रही होती है…।”अपनी आंखें तिरछी कर के एक मीठा सा उलाहना दिया था मानसी ने हेमन्त को, पर मन ही मन वह विजया के लिए बहुत खुश थी, पिछले तीन चार…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 15.55.55 — Vcare Language Academy
August 6, 2026

कारगिल एक प्रेम कथा भाग -15 उफ़्फ़ कितना असहज लग रहा था उर्वशी को उस कोच में। सारे के सारे पुरुष, और वह अकेली महिला.. और सब उसे यूँ टकटकी लगाकर देख रहे थे जैसे कि कोई फ़िल्म चल रही हो.. और उससे भी ज्यादा असहज तो मेजर पांडे हो रहे थे। तीन लोगों की…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 09.49.27 — Vcare Language Academy
August 6, 2026

12. मैं हत्प्रभ खड़ी यह सब देख-सुन रही थी। मन में यही सोच रही थी कि अब क्या होगा। तभी अंकल डॉक्टर साहब को विदा करके लौट आए। मुझे असहाय देखकर वे सांत्वना देते हुए बोले- “बेटी, तुम चिंता मत करो, मैं हूँ न, सब देख लूँगा।” मुझे कुछ कहने का अवसर दिए बिना काम…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.03.01 — Vcare Language Academy
August 6, 2026

उस पार भाग -16 रात के समय अचानक मेरी नींद उचट गई। उठकर थोड़ा पानी पिया और खिड़की के बाहर नज़ारा देखने लगा। निर्मल चांदनी में रुपहला चांद खिला हुआ था। शुभ्र धवल ज्योत्सना बिखरी हुई थी उस घाटी में। वातावरण में अनिर्वचनीय शांति थी। रात का शायद चौथा पहर था। हवा में सिहरन आ…

WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.01.46 (1) — Vcare Language Academy
August 6, 2026

49- माँ सा, उर्वशी के घर फोन करके, उनसे शिकायत करना चाहती थीं, कि उन्हें यह महत्वपूर्ण सूचना क्यों नहीं दी गई।” उनलोगो की इतनी मजाल, कि इतनी महत्वपूर्ण बात हमें बताने की ज़हमत नहीं उठाई । हम बच्चे की कस्टडी लेने के लिए कोर्ट जाएंगे। उर्वशी के पास कहाँ फ़ुर्सत होगी उसे पालने की।…

WhatsApp Image 2026-06-26 at 18.23.32 (1) — Vcare Language Academy
August 6, 2026

वहाँ कौन है? (भाग 38) यह बहुत अजीब था। किसी भी जंगली जीव का इस प्रकार निडर होकर उनके सामने आकर बैठ जाना सामान्य बात नहीं थी। हालाँकि यह पहला अवसर भी नहीं था। उस रहस्यमयी गुलाबी चिड़िया ने भी आरम्भ से ही उनके साथ ऐसा ही व्यवहार किया था—न भय, न दूरी…मानो वह उन्हें…

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
August 5, 2026

बात एक रात की**************भाग पन्द्रह***********” सॉरी ,माचवे , कल शाम मैंने एक अच्छी खासीडांट खाई थी होम मिनिस्टर से,और उसके बदले में मैं आज खामाख्वाह तुम पर बरस पड़ा…बताओ लाये हो क्या कोई ख़बर..आई मीन एनिथिंग पॉजिटिव..”माचवे जो अपने सीनियर के बदले हुए सुर से शुरूआत में कुछ गड़बड़ा गया था, अब तक सामान्य हो…

WhatsApp Image 2026-06-26 at 18.23.32 (1) — Vcare Language Academy
August 5, 2026

वहां कौन है ? भाग 37 सभी कुमार की ओर देख रहे थे। उसका चेहरा ऐसा लग रहा था जैसे अभी अभी उससे कुछ बहुत कीमती पल छिन गया हो। मायरा उसकी स्थिति समझ रही थी। वह उसके पास आई और उसका कंधा सहलाते हुए बोली, ” कुमार, तुमने जो देखा ,वह सच था लेकिन…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 15.55.55 — Vcare Language Academy
August 5, 2026

कारगिल एक प्रेम कथा भाग -14 तो आप आर्मी में हो? उर्वशी ने उस युवक को आर्मी की यूनिफॉर्म में पूरी बटालियन के साथ देखकर भी यही सवाल दोहराया… जी भाभी जी ये हैं “मेजर ब्रजभूषण पांडे” और मैं सूबेदार प्रीतम सिंह…. रिपोर्टिंग फ्रॉम राजपूत रेजीमेंट.. कहते हुए वह बिल्कुल सेल्यूट की मुद्रा में आ…

WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.01.46 (1) — Vcare Language Academy
August 5, 2026

48- ” कुछ भी तो नहीं, पहले भी आपसे कहा था, कि वो भावात्मक टूटन के पल थे। उस समय कुछ ग़लत नहीं लगा था। उन पलों का मलाल नहीं। लेकिन अब वो सब दोहराना नहीं चाहती। चलिए, देर हो रही है। ” कहते हुए वह चलने के लिए तैयार हो गई। शिखर के चेहरे…

WhatsApp Image 2026-06-14 at 19.43.59 — Vcare Language Academy
August 5, 2026

भलोल भाग – 46 जैसे-जैसे मेरी तरक्की के रास्ते बनते गए, मेरा परिवार बिखरता गया। कंपनी ऑफिस में फार्म देने आया तो माँ का लैटर मिला। लिखा था, “विकेश और उसकी बीवी में बिल्कुल नहीं बनती है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता है। मुन्नी आई थी, वह भी आग लगाकर चली गई थी। मैंने…

WhatsApp Image 2026-06-23 at 14.32.11 — Vcare Language Academy
August 5, 2026

37 रात गहराती जा रही थी।अन्वी ने किताब बंद तो कर दी थी, पर शब्द अब भी उसके भीतर गूंज रहे थे — जैसे किसी ने उसके मन की बहुत पुरानी परत छू दी हो।कमरे में हल्की दवा की गंध थी। मेज़ पर रखी आधी भरी पानी की बोतल, बिखरे काग़ज़, खुला पड़ा बैग… सब…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.03.01 — Vcare Language Academy
August 5, 2026

उस पार भाग -15 इस मठ में भी तवांग के मठ की तरह एक ही कतार में कक्ष बने हुए थे। मुझे असीमानंद ने एक कक्ष रहने के लिए दे दिया। कक्ष बाहर से टूटा फूटा नज़र आता था पर भीतर से ऐसा था मानो हाल ही बना हो।मुझे ये रहस्य समझ में नहीं आया।…

WhatsApp Image 2026-06-26 at 18.23.32 (1) — Vcare Language Academy
August 4, 2026

वहाँ कौन है? (भाग 36) जंगल की नीरवता अब पहले जैसी नहीं रही थी।अभी कुछ देर पहले तक जहाँ सबके मन में उस रहस्यमयी जलाशय को लेकर उत्सुकता थी, वहीं अब सबके भीतर एक अनजाना उत्साह था। किसी को पता नहीं था कि ऐसा क्यों हो रहा है पर ऐसा लग रहा था मानो लंबे…

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
August 4, 2026

बात एक रात की**************भाग चौदह***********सीनियर इन्सिपेक्टर माचवे ने बहुत सोच समझ कर सबसे पहले इस केस को चुना था , उन्हें लगा जिस थ्योरी को वो फौलो कर रहे हैं, यह केस उसके सबसे नजदीक ठहरता है,लिहाजा वो उसी केस की महीन तफ्तीश में लग गये थे।फॉरेस्ट ऑफिस ने बहुत ही हल्का आरोप लगाया था,विजयघाट्गे…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 15.55.55 — Vcare Language Academy
August 4, 2026

कारगिल एक प्रेम कथा भाग -13 उर्वशी ने घड़ी देखी तो 6 बज चुके थे, वह रेल्वे स्टेशन पहुँचने की जल्दबाजी में थी। 20 मिनट में ही टैक्सी स्टेशन पहुँच गई। ट्रेन आने में अभी 10 मिनट ही थे, उर्वशी ट्रेन के डिब्बे की पोजीशन के स्थान पर खड़ी हो गई। उसकी सीट डिब्बे की…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.03.01 — Vcare Language Academy
August 4, 2026

उस पार भाग -14 बर्फीले पहाड़ों को पार कर काफी देर बाद मैं एक सुनसान घाटी में पहुंच गया। आकाश में पूरा चांद खिला हुआ था। सफेद बादलों के टुकड़े इधर -उधर उड़ रहे थे। चारों ओर निस्तब्धता छाई हुई थी। हवा की सांय – सांय हो रही थी और एक अबूझ खिन्नताभरी उदासी वातावरण…

WhatsApp Image 2026-06-14 at 19.43.59 — Vcare Language Academy
August 4, 2026

भलोल भाग -45 मुझे कब नींद आई, पता ही नहीं चला। आँख खुली तो राजी चाय लेकर खड़ी थी। घड़ी की ओर देखा तो सुबह के 7 बज चुके थे। राजी की आँखों में रात की मस्ती थी। लगता था, उसकी नींद पूरी नहीं हुई है। “लगता है तुम्हारी नींद पूरी नहीं हुई है। खुमारी…

WhatsApp Image 2026-06-23 at 14.32.11 — Vcare Language Academy
August 4, 2026

36 रात का कमरा अजीब तरह से चुप था।दीवार पर लगी घड़ी की टिक-टिक जैसे उस सन्नाटे को और गहरा कर रही थी। अन्वी बिस्तर पर आधी टेक लगाकर बैठी थी। बदन में हल्का बुखार था, माथा गरम, आँखें बोझिल… पर नींद दूर खड़ी थी — जैसे उसे चैन से सोने देना ही नहीं चाहती।टेबल…

WhatsApp Image 2026-06-14 at 19.43.59 — Vcare Language Academy
August 3, 2026

भलोलभाग -44 मैंने फोन रखा तो सामान देने वाले आ गए। डिपो 4 बजे बंद हो जाता है,है लेकिन डीलर 5 बजे तक सामान देने आते रहते हैं। हेडमजदूर को छोड़करबाकी मजदूर चले जाते हैं। 5 बजे शेड बंद करके मैं कंपनी ऑफिस आया। वहाँ माँ का लैटर आया हुआ था। वह लिया और घर…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.03.01 — Vcare Language Academy
August 3, 2026

उस पार भाग -13 सुबह हमेशा की तरह किरती ने मुंह अंधेरे ही उठा दिया ताकि नित्य क्रियाओं से फारिग हो सकूं। थोड़ा पानी पीकर एक डिब्बा लेकर में सीढ़ियों से नीचे उतरकर फारिग होने के लिए चल पड़ा। साथ में एक छोटी टॉर्च ले ली। वापस आकर नीचे ही एक झरने से हाथ मुंह…

WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.01.46 (1) — Vcare Language Academy
August 3, 2026

46- ” बस कीजिये शौर्य, अगर वह किसी और से दिल लगा चुकी हैं तो वापस नहीं आएंगी। आप भी उन्हें भूल जाइए। हम आपके लिए उनसे भी अच्छी लड़की ढूँढ लाएंगे। वैसे भी किसी और के करीब जाने के बाद, अब वह आपके लायक नहीं रही। “” हम ही उनके लायक नहीं थे, तभी…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 09.49.27 — Vcare Language Academy
August 3, 2026

11. अगले दिन से काम शुरू हो गया। मेरी छुट्टियाँ थीं ही, एक माली का प्रबंध भी अंकल ने कर दिया, उसकी देख-रेख में हम सब भी साथ काम करते। अंकल तो सुबह-सुबह थोड़ी देर के लिए आते थे, बाकी दिन भर मैं और माली ही काम करते। एक सप्ताह में ही आँगन का नक्शा…

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
August 3, 2026

बात एक रात की**************भाग तेरह***********” सर, अभी तक जो कुछ जानकारियां मिली हैं मुझे उनके आधार पर तो यही लगता है यह काम किसी पेशेवर कानहीं है, अब वो किसी घटना का बदला लेना चाहता था, यहतो स्पष्ट नहीं हुआ है, पर सर, वो जो कोई भी है , है बहुत ही अक्लमंद, बहुत सोच…

August 3, 2026

कारगिल एक प्रेम कथा भाग -12 । उर्वशी ने रात को ही पूरी तैयारी कर ली थी, अब सुबह 3 बजे टैक्सी आनी थी तो नींद किसे आती… फिर भी घड़ी में सवा दो बजे का अलार्म लगाकर लेट गई। नींद की झपकी लगी भी लेकिन 2 बजे ही नींद फिर खुल गई। लिहाजा उर्वशी…

WhatsApp Image 2026-06-23 at 14.32.11 — Vcare Language Academy
August 1, 2026

35   रात का तीसरा पहर था।वैशाली सोई नहीं थी — वह कभी सच में सोती भी नहीं थी।दीपों की लौ बुझ चुकी थी, पर राजप्रासाद के भीतर एक कक्ष में अब भी हल्की पीली रोशनी काँप रही थी… जैसे कोई मन काँप रहा हो।वह आम्रपाली का कक्ष था।चाँदनी झरोखे से भीतर आ रही थी…

WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.01.46 (1) — Vcare Language Academy
August 1, 2026

45- ” ठीक है बेटा, आप निश्चिंत रहिये, दोबारा यह बात नहीं उठेगी। बाकी सब कुशल मंगल ?” ” जी, सब बढ़िया। ” उसके जवाब के साथ उन्होंने फोन रख दिया। उर्वशी ने राहत की साँस ली। उधर माँ सा थोड़ी अपसेट हो गईं। उन्होंने तुरंत शिखर को बुलाया। वह आये तो बोलीं ” शिखर,…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 15.55.55 — Vcare Language Academy
August 1, 2026

कारगिल एक प्रेम कथा भाग -11 मॉल रोड पहुँचते ही पंकज जीजाजी ने टैक्सी वाले का बिल चुकता करके उसे रवाना कर दिया। मॉल रोड पर उससे आगे का सफर पैदल ही तय करना था। वन्दना दीदी को वूलन की शॉप से कुछ खरीदारी करने की इच्छा हुई, लिहाज़ा तीनों ही उस छोटी सी शॉप…

WhatsApp Image 2026-06-26 at 18.23.32 (1) — Vcare Language Academy
August 1, 2026

वहाँ कौन है?(भाग 34) “दीदी… पिताश्री कहाँ हैं?”, यह प्रश्न सुनते ही नीलांबरी का चेहरा बदल गया। अभी तक जो संयम उसके चेहरे पर था, वह जैसे एक ही क्षण में टूट गया।उसने अपनी दृष्टि झुका ली।आर्यकेतु भी मौन हो गया। जैसे इस प्रश्न का उत्तर देना उनके लिए कठिन हो। मायरा का मन आशंकाओं…

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
August 1, 2026

बात एक रात की**************भाग बारह***********सीनियर इन्सिपेक्टर माचवे ने पिछले दो दिनों में विजय घाट्गे से जुड़े हुए एक एक केस की डिटेल्स को गौर से पढ़ा था,विठोबा हाल में लगे हर सी.सी. टी.वी. कैमरे की आंखोंके आगे के सामने से निकले एक एक चेहरे को भी बहुत गौर देखा था, मगर बहुत जांचने पर भी…

WhatsApp Image 2026-05-18 at 20.13.10 — Vcare Language Academy
August 1, 2026

कहानी एक रात की भाग 14 माँ ने मुझे सब बताया था उसकी एक वजह थी। वो वजह भी आपको पता चल जाएगी समय के साथ साथ…. राजवीर ने कहा।” समय कम है, और कहानी लम्बी….. 12 बज गए है। मै दो मिनट में बाथरूम से आती हूं, तुम रुकना मत कंटिन्यू करना। मै नहीं…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.03.01 — Vcare Language Academy
August 1, 2026

उस पारभाग -12” साहब … उठ जाइए! साढ़े तीन बज चुके हैं। मैं चाय ले आया हूं। … फिर हमें निकलना भी है।”                        किरती की आवाज मुझे नींद में सुनाई पड़ी। मैं झटपट उठ बैठा, घड़ी की ओर नज़र डाली तो सचमुच साढ़े तीन बज चुके थे। भोर का उजाला फैलने वाला था। तिपाई पर…

WhatsApp Image 2026-06-14 at 19.43.59 — Vcare Language Academy
August 1, 2026

भलोलभाग – 43 सूबेदार मेजर साहब ने मुझे बधाई दी। मैंने उन्हें सैल्यूट किया और कर्नल दीपक साहब को सैल्यूट करके अपने ऑफिस चले गए। मुझे दीपक साहब ने कहा, “निंदी, तुम अंदर आ जाओ बैठो।” मेरे घर का नाम ‘निंदी’ है। परिवार में मुझे निंदी नाम से जानते हैं और बुलाते हैं। कर्नल साहब…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 09.49.27 — Vcare Language Academy
August 1, 2026

10. पाँच दिन मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना सहकर और असंख्य कटु अनुभव लेकर मैं लौट आई। दिल के किसी कोने में यदि थोड़ी-सी मधुरता थी तो केवल दिव्यांश भैया के कारण। उनके मन में मेरे प्रति सहानुभूति थी, लेकिन उसमें दया का भाव कम और स्नेह का अधिक था। पता नहीं, उन सब के बीच रहते…

WhatsApp Image 2026-05-18 at 20.13.10 — Vcare Language Academy
July 31, 2026

कहानी एक रात कीभाग 13” फिर क्या हुआ, क्या फिर विद्या ने सुसाइड करने की कोशिश की….. मोहिनी ने पूछा।” हाँ कोशिश की लेकिन चाहने से मौत भी नहीं मिलती। विद्या मरना चाहती थी। वो उस कमरे में गई जहाँ आखिरी समय में गिरीश और मुन्ना थे। उसे बार बार गिरीश की वो मनुहार याद…

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
July 31, 2026

बात एक रात की*************भाग ग्यारह**********सुबह स्कूल जाने से पहले ही विजया ने आज अपनेदिल को पक्का कर लिया था,बहुत हुआ, अब मुझे और कुछ नहीं सोचना, पहले जो कुछ हुआ है, अब मिट्टी डालनी है उस पर, आज से अपनी जिंदगी को वो बिल्कुल नये सिरे से शुरू करेगी ,अपने भीतर जम कर आ बैठे…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.03.01 — Vcare Language Academy
July 31, 2026

उस पारभाग -11बोमडिला कस्बा जो नेफा में है, कामेंग का मुख्यालय है। पथरीले रास्तों के दोनों किनारे दो -दो, तीन -तीन मंजिले मकान बने हुए हैं। यहां मकान को चांगघर कहा जाता है। काठ का मचान तैयार कर बांस या बेंत की खपच्चियों से  दीवारें और लकड़ी के फट्टों से फर्श बनाया जाता है। छत…

WhatsApp Image 2026-06-23 at 14.32.11 — Vcare Language Academy
July 31, 2026

34 उस दिन शाम कुछ अलग थी।वैसी नहीं, जैसी रोज़ होती है — थकी हुई, धीमी, चुपचाप उतरती हुई।आज हवा में जैसे कोई अनकहा तनाव तैर रहा था।अन्वी स्कूल से लौटी तो दरवाज़ा आधा खुला मिला।यह सामान्य नहीं था।घर के भीतर कदम रखते ही उसे आवाज़ें सुनाई दीं — धीमी नहीं, दबाई हुई भी नहीं……

WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.01.46 (1) — Vcare Language Academy
July 31, 2026

44- ” एक लड़की के लिए ज़िंदगी कितनी मुश्किलें लेकर आती है न। ” ” कौन सी लड़की, कहाँ है लड़की ?” उसने मजाकिया अंदाज में इधर उधर देखा। ” ” तुम पिट जाओगे मुझसे। “” ओह, सॉरी -सॉरी ” उसने जल्दी से कान पकड़ लिए।” जबसे यह सीरियल करना शुरू किया है, जान आफ़त…

WhatsApp Image 2026-06-26 at 18.23.32 (1) — Vcare Language Academy
July 30, 2026

वहाँ कौन है? (भाग 33) धीरे-धीरे गुलाबी प्रकाश की परतें फिर से मायरा के चारों ओर घूमने लगीं।कुछ क्षण पहले तक जो दृश्य उसके सामने जीवित था, वह मानो जल की लहरों में घुलकर दूर चला गया। प्रकाश मद्धिम पड़ने लगा।जब अंतिम किरण भी विलीन हुई, तब वहाँ पुनः वही धरती की युवती खड़ी थी…मायरा।…

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
July 30, 2026

बात एक रात की**************भाग दस***********प्रेस कॉन्फ्रेंस अपने टी.वी. सैट पर विजय घाट्गे के बाबा नारायण घाट्गे ने भी देखी थी और उनका दिल कह रहा था कि पोलिस ऑफिसर मनोहर जोशी के जो कुछ भी ऑब् जर्वेशन्स थे, वो बहुत दमदार थे । जरूर ऐसा ही कुछ हुआ होगा,किसी ऐसे आदमी ने जिसे उनके बेटे…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.03.01 — Vcare Language Academy
July 30, 2026

उस पार भाग -10 सुबह वीरेन ने मुझे उठा दिया। मैंने अपनी कलाई पर बंधी हेनरी सैंडोज घड़ी पर नज़र डाली तो सुबह के चार बजे थे। भोर का उजाला फैल चुका था। वीरेन ने मुझसे कहा – ” साहब! फ्रेश हो लें! फिर यहीं से नाश्ता कर आगे चलते हैं।” ” ठीक है!” –…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 09.49.27 — Vcare Language Academy
July 30, 2026

9. दोपहर को हम सब एक साथ खाना खाने बैठे। मैं पापा के साथ वाली कुर्सी पर बैठी थी। वह बार-बार मेरी ओर देख रहे थे। शायद उन्हें यह ही आशंका थी कि मैं टेबल पर ठीक से खाना नहीं खा पाऊँगी। मैं सोच रही थी कि यदि पापा ऐसा सोच रहे हैं तो कितनी…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 15.55.55 — Vcare Language Academy
July 30, 2026

कारगिल एक प्रेम कथा भाग -10 पंकज जीजाजी ने शाही पनीर, कश्मीरी पुलाव, दम आलू, तवा रोटी आदि का ऑर्डर किया और खाने के अंत मे शिमला में उस रात इतनी ठंड गहराने के बाद भी आइसक्रीम का ऑर्डर किया। खाना खाते और गप्प मारते हुए रात के 11.30 बज चुके थे। बाहर कड़ाके की…

WhatsApp Image 2026-06-23 at 14.32.11 — Vcare Language Academy
July 30, 2026

33 रात गहरी हो चुकी थी।बरामदे की लाइट बुझाकर अन्वी भीतर आ गई, पर कमरे की बत्ती नहीं जलाई। खिड़की से आती हल्की चाँदनी में सब कुछ धुँधला-सा दिख रहा था—टेबल, कुर्सी, किताब… और वह खुद भी जैसे उसी धुँधलके का हिस्सा हो गई थी।वह बिस्तर पर बैठी रही, लेटी नहीं।कभी-कभी थकान शरीर में नहीं…

WhatsApp Image 2026-06-14 at 19.43.59 — Vcare Language Academy
July 30, 2026

भलोलभाग -42 जूनियर अफसर और अफसर बनने की प्रक्रिया सुबह 7 बजे नींद खुली। राजी वाशरूम में नहा रही थी। बाहर निकली तो मैंने पूछा, “तुमने मुझे जगाया नहीं?” “आप बहुत गहरी नींद सो रहे थे। मैंने जगाया नहीं।” ” आज मैंने डयूटी पर जाना था। पी-टी भी अटैंड करनी थी। मैं अपना लीव-सर्टिफिकेट रात…

WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.01.46 (1) — Vcare Language Academy
July 30, 2026

43- ” यहाँ से तो सेट पर पहुँचने में भी काफ़ी देर लगती होगी। “” जी “” खाना पीना ठीक है ?”” जी “” जी कहने के अलावा कुछ नहीं कहेंगी आप ?”” क्या कहूँ ?”” इतनी नाराज़गी ?”” अगर आप भी इस तरह की बातें करने लगेंगे तो मेरे लिए कहने को बचता ही…

WhatsApp Image 2026-06-26 at 18.23.32 (1) — Vcare Language Academy
July 29, 2026

वहां कौन है? ( भाग 32) आर्यकेतु को शीतल जल में राहत अनुभव होने लगी थी। उनके चेहरे पर सुकून के भाव उभरे और आर्यकेतु ने प्रसन्नता से कहा, ” राजवैद्य जी , यहां आकर जलन से बहुत आराम मिल रहा है किंतु इस जलन का कारण समझ नहीं आया। जैसे ही इस शीतल धारा…

WhatsApp Image 2026-06-23 at 14.32.11 — Vcare Language Academy
July 29, 2026

32- अन्वी ने किताब बंद नहीं की थी—बस उँगलियाँ ढीली पड़ गई थीं। पन्ना आधा खुला था, जैसे कोई बात बीच में अटक गई हो। बरामदे की हवा अब ठंडी हो चली थी। दूर किसी घर से प्रेशर कुकर की सीटी आई, फिर अचानक सन्नाटा।वह फिर पढ़ने लगी।पंक्ति थी—आम्रपाली ने उस दिन सभा से लौटकर…

WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.01.46 (1) — Vcare Language Academy
July 29, 2026

42- उनके आने की ख़बर सुनकर पहले तो वह एकदम से खुश हो गई। क्योंकि वह उनके साथ अपनी सफ़लता के कुछ क्षण साझा करना चाहती थी। आख़िर वह स्वयं को साबित कर चुकी थी। उसे ले जाने के लिए उनकी गाड़ी आ चुकी थी। एक ओर जहाँ मुलाकात होने की खुशी थी, वहीं ये…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.03.01 — Vcare Language Academy
July 29, 2026

उस पार भाग -9     सुबह नित्यक्रिया से निवृत्त होकर चाय नाश्ता किया और बिना किसी बाधा के स्टेशन पहुंचकर मैंने ट्रेन पकड़ ली और गंतव्य की ओर रवाना हो गया। सुबह के दस बजे के लगभग बरौनी जंक्शन आया। यहां गाड़ी पंद्रह मिनट रुकती थी। मैं गाड़ी से नीचे उतरा और खाने के…

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
July 29, 2026

बात एक रात की*************भाग नौ**********” अरे ! यह क्या, आज तक तूने इस खिड़की पर तार ही कस रखा है…ठीक नहीं करवाया इसे अभी तक और तेरा तो जाली वाले के साथ लकड़ी वाला दरवाजा भी खराब पड़ा हुआ है..कितने दिन गुजर गये ..जब हमारी बात हुई थी.. तब से अब तक तुझ से यह ठीक…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 15.55.55 — Vcare Language Academy
July 29, 2026

कारगिल एक प्रेम कथा भाग -9 इतने दिन छुट्टियां लेने की वजह से उसका ऑफिस का बहुत सारा काम पेंडिंग पड़ा था। लिहाज़ा उसे आज लंच टाइम में भी उसे खाना खाने की फुर्सत नहीं मिली थी। तभी चपरासी सूचना देता है उसे कि उसका कोई फ़ोन आया है… उर्वशी दौड़कर रिसेप्शन के पास वाला…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 09.49.27 — Vcare Language Academy
July 29, 2026

8. जब गाड़ी स्टेशन पर पहुँची तो मैं सो रही थी। सफ़र में पापा तो जल्दी सो गए थे, लेकिन मैं रात देर तक जागती रही और खिड़की से बाहर देखती रही थी। आसमान पर मेरे साथ-साथ चलता चाँद मुझे अपनी मम्मी लग रहा था। मम्मी बेशक मेरे साथ रही थी. मेरे बिना वे रात…

WhatsApp Image 2026-06-14 at 19.43.59 — Vcare Language Academy
July 29, 2026

भलोलभाग -41 मैं स्टेशन पर एमसीओ गया और मिलिट्री कोटे से फ्रंटियर में दोनों की बर्थ बुक करवा आया था। टू-टियर ए.सी. में बुक हुई थी। मैं और राजी बहुत खुश थे। कर्नल दीपक साहब को लिख दिया कि हम अमुक ट्रेन से आ रहे हैं। मैंने झाई जी, पापा जी को बताया। वे बहुत…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 15.55.55 — Vcare Language Academy
July 28, 2026

कारगिल एक प्रेमकथा भाग -8 उर्वशी का रोम रोम खड़ा हो गया था यह गीत सुनकर, ऐसा नहीं था कि वह यह गीत पहली बार सुनी हो.. मगर जिस शिद्दत से उर्वशी ने अपनी दीदी वंदना की शादी में आये उस “युवक” से यह गीत सुना था… न जाने उसे यह अहसास हो रहा था…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.03.01 — Vcare Language Academy
July 28, 2026

उस पार भाग -8 सुबह मैं जल्दी उठ गया और स्नानादि करके भरपेट नाश्ता किया और कुछ जरूरी सामान लेने बाजार की ओर चल दिया। बाजार खुलना अभी शुरू ही हुआ था। अधिकांश दुकानें बंद थीं। दुकानों के आगे चाय की थड़ियां थीं जहां आने – जाने वाले चाय पी रहे थे। मेरी भी इच्छा…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 09.49.27 — Vcare Language Academy
July 28, 2026

7. दूसरे दिन पापा खाना खाकर फिर सो गए। न-जाने उन्हें नींद अधिक आती थी या जानबूझ कर ऐसा करते थे, ताकि किसी से कोई वास्ता न पड़े। वे चाहते थे कि मम्मी को उनका सामना करने का कोई मौका न मिले। लेकिन मम्मी उनसे बात करने के मूड में थीं। शाम को जब वे…

WhatsApp Image 2026-06-26 at 18.23.32 (1) — Vcare Language Academy
July 28, 2026

वहाँ कौन है? (भाग 31 ) महारानी के चारों ओर फैला हुआ काला जल-आवरण अभी भी धीरे-धीरे घूम रहा था। वह साधारण जल नहीं था। उसके भीतर से धुएँ जैसी काली रेखाएँ उठ रही थीं जो बार-बार महारानी को जकड़ लेती थीं। वे बाहर निकलने का प्रयास करतीं, किन्तु हर बार वह आवरण और कस…

WhatsApp Image 2026-06-23 at 14.32.11 — Vcare Language Academy
July 28, 2026

31 उस दिन स्कूल से लौटकर अन्वी सीधे कमरे में नहीं गई। बरामदे में रखी पुरानी लकड़ी की कुर्सी पर बैठ गई—वही, जिसकी एक बाँह हल्की ढीली थी और बैठते ही चर्र की आवाज़ करती थी। शाम उतर रही थी। आकाश में हल्की धूप बची थी, जैसे दिन पूरी तरह जाने में अभी झिझक रहा…

WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.01.46 (1) — Vcare Language Academy
July 28, 2026

41- कुछ पल की कश्मकश के बाद, उसने उमंग को सब कुछ बता देने का निश्चय किया। फिर वह सब कुछ बताती चली गई। शिखर का उसके प्रति आकर्षण, हमेशा उसका ख्याल रखना, मुम्बई में उनकी नज़दीकी। सब सुनकर उमंग अवाक रह गया ” इतना कुछ हो गया, और मुझे ख़बर भी नहीं ! वह…

WhatsApp Image 2026-06-14 at 19.43.59 — Vcare Language Academy
July 28, 2026

भलोल भाग -40 हमें बारात की जगह पर पहुँचने में एक घंटा लग जाना था। सभी खूब नाच रहे थे। मेरी बहन, जीजा, माँ, मेरी सबसे बड़ी भाभी। नानाजी, मामाजी, मौसी और उनके बेटे। बुआजी और उनकी तीनों बेटियाँ। रामबाग और बारातघर तक सबने धूम मचा रखी थी। एक से बढ़कर डांस कर रहे थे।…

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
July 28, 2026

बात एक रात की****************भाग आठ**************मोबाइल एक तरफ रख कर विजया सोचने लगी, कितना टेड़ा और अतरंगी आदमी था यह विजय घाट्गे ,सही कहती है मानसी इस का मर जाना ही ठीक था…वरना पता नहीं, नेता बनने के बाद यह क्या क्या नये गुल खिलाता।विजया जाने कितनी देर और यूंही लेटी सोचती रहती यदि मानसी ने…

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
July 27, 2026

बात एक रात की*************भाग सात**************सीनियर इंस्पेक्टर माचवे की सफाई सुन कर , ए.सी.पी. मनोहर जोशी के खुरदरे और गंभीर चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट आ गयी थी…” स्मार्ट चैप…मतलब हमारा सामनाइस बार एक सुलझे हुए और पेशेवर हत्यारे से पड़ा है,जिसके पास अपना एक गैंग भी है,मतलब एक और नये गैंग का सूत्रपात हुआ है, जिसका…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 09.49.27 — Vcare Language Academy
July 27, 2026

6.   इस बार पापा ने घर खर्च के लिए रुपए मम्मी को दिए थे, पहले वे दादीमाँ को देकर जाते थे। जाते समय वे अगले सप्ताह आने के लिए कहकर गए थे, लेकिन वे तीन सप्ताह तक नहीं आए थे। उनकी प्रतीक्षा में मम्मी परेशान रहती थीं। दादीमाँ के रहते हुए उन्हें किसी बात…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 15.55.55 — Vcare Language Academy
July 27, 2026

कारगिल एक प्रेम कथा भाग -7   थोड़ी ही देर में उस टैक्सी में “कानफोडू संगीत” बजने लगा, “अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का… यार ने लूट लिया घर यार का..” टैक्सी ड्राइवर से इस तरह का संगीत की कैसेट लगा देखकर उर्वशी झुंझला उठी… मध्यप्रदेश हो या दिल्ली, पता नहीं इन टैक्सी ड्राइवर…

WhatsApp Image 2026-06-14 at 19.43.59 — Vcare Language Academy
July 27, 2026

भलोल भाग -39   राजी की बुआजी की लड़की ने कहा, “राजी, आपसे सुंदर है।” मैंने कहा, “अच्छा है, देखने वाले कहेंगे, सुंदर जोड़ी जा रही है।” शगुन में काफी कुछ मिला था। नकद भी, साथ में दो किलो शानदार बर्फी थी। मेरे साथ आए लड़के को भी शगुन दिया गया था। बहुत बाद में…

WhatsApp Image 2026-06-26 at 18.23.32 (1) — Vcare Language Academy
July 27, 2026

वहाँ कौन है? (भाग 30) “अम्भोर!”,नीलवलया ने ऊँची मूंगे की चट्टान के सहारे स्वयं को संभालते हुए पुकारा।उसकी साँसें तेज़ चल रही थीं। माथे पर पसीने की सूक्ष्म बूँदें नहीं थीं,जललोक में पसीना नहीं आता था किन्तु उसकी श्वासों की गति बता रही थी कि वह अत्यधिक थक चुकी थी। बहुत कठिनाई से वह उस…

WhatsApp Image 2026-06-22 at 12.13.11 — Vcare Language Academy
July 27, 2026

6 “हर बार शहर मेरे गाँव को छलता ही रहेगा क्या?”नीलिमा के होंठो से निकला। हाथों में पड़ी चाचा की चिट्ठी काँप उठी। नीलिमा समझ नहीं पाई, यह कँपकँपी अपने देह की है या चिट्ठी ही चाचा की काँपती आवाज का प्रतिबिंब है। “ओह! हर बार शहर मेरे गाँव को छलता ही रहेगा?”“दीदी, कुछ कहा?”नीलिमा…

WhatsApp Image 2026-06-23 at 14.32.11 — Vcare Language Academy
July 27, 2026

30 सुबह उस दिन थोड़ी अलग थी।आसमान वैसा ही था, धूप भी वही, गली की आवाज़ें भी वही—पर अन्वी के भीतर जैसे कोई धीमी-सी हलचल थी, जो थमती नहीं थी। वह चाय बनाते हुए खिड़की से बाहर देख रही थी। सामने वाली छत पर एक औरत कपड़े फैलाते-फैलाते अचानक रुक गई थी, शायद किसी सोच…

WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.01.46 (1) — Vcare Language Academy
July 27, 2026

40- ” अगर आपकी जगह मैं होती, तो क्या आप मुझे माफ़ करते ? “उसके प्रश्न पर वह सोच में पड़ गया।” चलिए मैंने आपको माफ़ किया, पर वापस नहीं लौटूँगी। “” जब माफ़ कर दिया, तो क्या उलझन है ? क्या आपको लगता है कि हम फ़िर वही गलती करेंगे ?”” नहीं, आप पर…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.03.01 — Vcare Language Academy
July 27, 2026

उस पार भाग -7 22 दिसंबर 1954 वार बुधवारदेश को आजाद हुए ज्यादा समय नहीं बीता था। विभाजन की त्रासदी लोगों के दिलों – दिमाग पर अभी तक तारी थी। मेरी बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा हो चुकी थी और मैं घूमकर दुनियां देखने का इच्छुक था। मेरी कामना थी कि तीर्थाटन करूं। मेरे पिताजी…

WhatsApp Image 2026-05-18 at 20.13.10 — Vcare Language Academy
July 25, 2026

कहानी एक रात कीभाग 12” मिस्टर ब्रेव….क्या हुआ उस रात….. कहिये…. बोलो यार क्या हुआ था उस दिन….. मोहिनी ने राजवीर को झिझोड़ते हुए पूछा।” विद्या, जब घर की गली में मुड़ी तब…..” तब क्या???“तब विद्या के घर से लपटे निकल रही थी। घर में कही आग लगी थी। विद्या के होश उड़ गए। उसने…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.03.01 — Vcare Language Academy
July 25, 2026

उस पार   भाग -6 रात को मेरी नींद अचानक किसी आवाज से उचट गई। किसी अनजाने खतरे की आशंका से मैं भयभीत हो गया। मैं तत्काल उठ बैठा और विनोद को टहोककर.. मेरी आवाज से शायद उसे भी किसी खतरे का अहसास हो गया था सो झटके से उठ बैठा और अलसाये स्वर में…

WhatsApp Image 2026-06-26 at 18.23.32 (1) — Vcare Language Academy
July 25, 2026

वहां कौन है? (भाग 29 ) नीलवलया शीघ्रता से अपने कक्ष में पहुँच गई और उने दरवाजे बंद कर दिए। दाइयों को उसने बाहर रहने का आदेश दे दिया था विश्राम का बहाना बनाकर। वह धीरे–धीरे आगे बढ़ी। उसका पूरा शरीर काँप रहा था। सामने श्वेत मूंगे की चौड़ी मेज पर रेशमी शैवाल से बना…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 15.55.55 — Vcare Language Academy
July 25, 2026

कारगिल एक प्रेमकथा भाग -6 मृदुल बहुत शर्मिला लड़का था, मगर उर्वशी को वह बहुत पसंद था, इसलिए नहीं कि उर्वशी को उसकी कोई खूबी पसन्द थी, बल्कि इसलिए कि वह “कैप्टन नायर अंकल” का बेटा था। उर्वशी कैप्टन नायर को देखकर जोश से भर जाती थी, और सोचती कि बड़ी होकर वह भी एक…

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
July 25, 2026

बात एक रात की**************भाग छः***********दादर पोलिस स्टेशन में सीनियर पोलिस इंस्पेक्टर माचवे सावधान की मुद्रा में अपना सिर झुकाये हुए एक मेजके सामने खड़े थे,क्योंकि उसी मेज की दूसरी तरफ ए.सी.पी. मनोहर जोशी आज उनसे बहुत सख्ती से जवाब तलब करनेमें लगे थे,एक तरह पेशी लगी थी माचवे की , जिन्हें आज से पहले तक एक…

WhatsApp Image 2026-06-14 at 19.43.59 — Vcare Language Academy
July 25, 2026

भलोल भाग -38 फिल्म खत्म हुई तो मन बहुत भारी-भारी था। घर जाने की इच्छा न होने पर भी मैंने ‘रामबाग तांगा-स्टैंड’ से घर के लिए तांगा पकड़ा। मैं घर पहुँचा तो माँ, बहन, जीजा और विकेश भाई ने मुझे घेरने और फँसाने के लिए बहुत शानदार प्लान बनाया हुआ था। उन्होंने एक एंग्रीमेंट बनाया…

WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.01.46 (1) — Vcare Language Academy
July 25, 2026

39- ” निश्चिंत रहिये, मैं उसे वो सब कुछ उपलब्ध करवाउंगी , जो उसे अपने पिता के घर में मिलता। ” अब उसका स्वर दृढ़ हो गया था.” आपको हो क्या गया है ?” शिखर हैरान रह गए।” कुछ नहीं, बस अब अपेक्षाऐं रखनी बन्द कर दी हैं. वही तो दुःख का मूल होती हैं…

WhatsApp Image 2026-06-23 at 14.32.11 — Vcare Language Academy
July 25, 2026

29   अन्वी उस दिन स्टाफ़ रूम में देर तक बैठी रही। बच्चों की आवाज़ें कब की गलियारे से बाहर जा चुकी थीं, पर उनकी शरारतें जैसे दीवारों में अटक गई थीं। कुर्सी पर टँगी उसकी साड़ी का पल्लू ज़रा-सा खिसक आया था, उसने ठीक किया, फिर अपने आप पर ही मुस्कुरा दी। जीवन में…

WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.37.20 — Vcare Language Academy
July 24, 2026

बात एक रात की****************भाग पांच************” ले…तू अब इससे निपट…मैं तो कहती हूं माउशी वाले प्रपोजल को जाने दे..तू इसके बारे में सीरियसली सोच..देख तेरी सारी शर्तें पूरी करता है यह आदमी,नौकरी की जगह एक नौकरी..खुद आबोदाना तलाश रहा है इस बड़े शहर में, तो तेरे फ्लैट में भी रह लेगा खुशी खुशी,अहसान मानेगा सो अलग..”मानसी…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 15.55.55 — Vcare Language Academy
July 24, 2026

कारगिल एक प्रेम कथा भाग -5 उस शाम माँ और पिताजी अपने स्कूटर से पंचमढ़ी से मार्केटिंग करके जब घर आ रहे थे तब न जाने कैसे स्कूटर का ब्रेक फेल हो गया और पिताजी और माँ दोनों स्कूटर समेत गहरी घाटी में गिर गये … पिताजी तो किसी तरह बाहर निकल आये मगर माँ…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.03.01 — Vcare Language Academy
July 24, 2026

उस पारभाग -5” सबसे पहले हम इस जगह का एक चक्कर लगाते हैं, शायद निकलने का कोई मार्ग मिल जाए।” – कहकर विनोद ने मेरी ओर प्रश्नसूचक निगाहों से देखा। ” जरूर! …तो शुरू करते हैं।” – मैंने प्रत्युत्तर दिया। हम दोनों ने अपना सामान चेक किया ताकि कोई वस्तु वहां छूट न जाए। जब…

WhatsApp Image 2026-07-20 at 09.49.27 — Vcare Language Academy
July 24, 2026

5. दूसरे दिन उषाकाल में दादीमाँ ने प्राण त्याग दिए। मैं मम्मी के रोने की आवाज़ सुनकर जाग गई और उनको रोता देखकर मैं भी रोने लगी थी। मम्मी के रोने और मेरे रोने में अन्तर था मम्मी का रुदन हृदय की गहराई से फूट रहा था, उनका रेशा रेशा क्रन्दन कर रहा था, वह…

WhatsApp Image 2026-06-26 at 18.23.32 (1) — Vcare Language Academy
July 24, 2026

वहाँ कौन है?भाग 28 जललोक में उस दिन का प्रभात किसी उत्सव से कम नहीं था। सूर्य का प्रकाश समुद्र की सतह को भेदकर नीचे उतरता तो असंख्य जलकण उसे हजारों रंगों में बाँट देते। पूरा राजमहल मानो नीले, गुलाबी और रजत प्रकाश की लहरों में झिलमिला रहा था। आज ‘मणि-आशीर्वाद’ की राजपरम्परा निभाई जानी…

WhatsApp Image 2026-05-18 at 20.13.10 — Vcare Language Academy
July 24, 2026

कहानी एक रात कीभाग… 11लेकिन बस मै जयंत जी के बारे में सोच रही हूं, उनको बुरा लगेगा….. विद्या ने कहा।“जयंत से भैया जी बात कर लेंगे।बचपन से आता है वो यहां। हमारी बात जरूर समझेगा। विद्या मुझे इस समय कुछ नहीं सूझ रहा….. सरिता ने मुन्ने को गोदी में लेते हुए कहा।” ठीक है…

WhatsApp Image 2026-06-23 at 14.32.11 — Vcare Language Academy
July 24, 2026

28 अन्वी उस दिन ऑफिस नहीं गई।यह कोई विद्रोह नहीं था, न छुट्टी का बहाना। बस उसने सुबह उठकर वही कपड़े नहीं पहने जो “ऑफिस के लिए ठीक” माने जाते हैं। उसने साधारण-सा सूती कुर्ता पहना, बाल वैसे ही खुले छोड़ दिए। माँ ने देखा, कुछ पूछा नहीं। अब उनके बीच पूछने की जगह कम…

WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.01.46 (1) — Vcare Language Academy
July 24, 2026

38- वह सोच में पड़ गई की शूटिंग अधूरी छोड़कर कैसे जाए, निर्देशक से क्या कहे ? तभी धारावाहिक के निर्देशक ने उससे कहा कि वह उस समय जा सकती है और अपनी बची हुई शूटिंग अगले दिन कर ले। वह आश्चर्य से उनका मुँह देखती रह गई। शिखर के स्रोतों ने फिर उसे आश्चर्य…

WhatsApp Image 2026-06-14 at 19.43.59 — Vcare Language Academy
July 24, 2026

भलोल भाग -37 फूफा जी ने पूछा, “वह सब तो ठीक है लेकिन तुम शादी कब कर रहे हो?” “जब संयोग होंगे, शादी भी हो जाएगी।” मैं ये सब बातें नहीं करना चाहता था। मैं उठने लगा तो बुआ जी के जेठ की लड़की शन्नो आ गई। मैंने उसे बुआजी की ननद की शादी में…

WhatsApp Image 2026-06-26 at 18.23.32 (1) — Vcare Language Academy
July 23, 2026

वहां कौन है? (भाग 27) नीलवलया अम्भोर को पुकारती हुई रो रही थी कि तभी चारों ओर फैला जल फिर से काँपने लगा। नीली तरंगें धीरे-धीरे गोलाकार घूमने लगीं और देखते ही देखते पूरा दृश्य धुँधला पड़ गया। ऐसा लगा मानो किसी ने जल के भीतर एक विशाल दर्पण हिलाकर सारी छवियाँ बदल दी हों।…